{"_id":"63ca2f96338f92261f78ccdf","slug":"ganja-worth-over-rs-two-crore-seized-one-person-held-in-guwahati-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: गुवाहाटी में ट्रक से दो करोड़ रुपये से अधिक का गांजा जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: गुवाहाटी में ट्रक से दो करोड़ रुपये से अधिक का गांजा जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार
Fri, 20 Jan 2023 11:37 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 20 Jan 2023 11:37 AM IST
सार
गुवाहाटी के संयुक्त पुलिस आयुक्त पार्थ सारथी महंत ने कहा कि मादक पदार्थ मणिपुर से मंगाए जा रहे थे और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।
विज्ञापन
ट्रक से बरामद हुआ गांजा(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के गुवाहाटी के खानापारा में गुरुवार रात को एक ट्रक से दो करोड़ रुपये से अधिक का प्रतिबंधित गांजा बरामद किया गया और इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई। गुवाहाटी के संयुक्त पुलिस आयुक्त पार्थ सारथी महंत ने कहा कि करीब 320 किलोग्राम वजन का गांजा ड्राइवर के केबिन के साथ बनाए गए कक्ष में छिपाया गया था। हमें गांजा बरामद करने के लिए ट्रक की बॉडी को काटना पड़ा।
विज्ञापन
महंत ने कहा कि मादक पदार्थ मणिपुर से मंगाए जा रहे थे और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सफल ऑपरेशन पर गुवाहाटी पुलिस को बधाई दी है।
विज्ञापन