फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gandhi-Shastri Jayanti PM Modi and Other Leaders tribute on the occasion of birth anniversary Hindi Updates

गांधी-शास्त्री जयंती: राजघाट पहुंचे पीएम मोदी, बापू को दी श्रद्धांजलि; सर्वधर्म प्रार्थना सभा का हुआ आयोजन

Fri, 02 Oct 2026 07:45 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 02 Oct 2026 07:45 AM IST
विज्ञापन
Gandhi-Shastri Jayanti PM Modi and Other Leaders tribute on the occasion of birth anniversary Hindi Updates
पीएम मोदी - फोटो : ANI

देश आज महात्मा गांधी की 157वीं जयंती मना रहा है। गांधी जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद गांधी समाधि पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने प्रार्थना की और बापू के सत्य व अहिंसा के संदेश को याद किया।

विज्ञापन

 

ओम बिरला ने राजघाट पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने गांधी समाधि पर पुष्प अर्पित कर बापू को नमन किया।

मनोहर लाल खट्टर ने भी किया नमन
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। गांधी जयंती के मौके पर उन्होंने बापू को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलजी तारणजीत सिंह संधू ने दी श्रद्धांजलि
दिल्ली के उपराज्यपाल तारणजीत सिंह संधू भी गांधी जयंती के अवसर पर राजघाट पहुंचे। उन्होंने गांधी समाधि पर पुष्प अर्पित कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

सीएम रेखा गुप्ता ने प्रार्थना सभा में लिया हिस्सा
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजघाट स्थित गांधी समाधि में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया था।

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को किया याद
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, "संपूर्ण विश्व को शांति और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जीवन अपने आप में एक आदर्श था। उनके स्वदेशी, स्वराज के विचार सदियों को प्रेरित करते रहेंगे। गांधी जयंती के अवसर पर बापू को कोटि-कोटि नमन।"

सीएम योगी ने गांधी के विचारों को किया याद
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया, "सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर संपूर्ण विश्व को स्वदेशी व अहिंसा के माध्यम से स्वाधीनता का संदेश देने वाले, 'राष्ट्रपिता' महात्मा गांधी जी की पावन जयंती पर कोटिश: नमन। प्रदेश वासियों को 'अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस' की शुभकामनाएं। श्रद्धेय बापू के आदर्श, सादगी और विचार आज भी हम सभी को आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में निरंतर मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।"


रेखा गुप्ता बोलीं- गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "महात्मा गांधी की जीवन-यात्रा राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पण की एक विराट साधना थी। सत्य और अहिंसा के उनके विचारों ने विश्व को मानवता और शांति का मार्ग दिखाया। स्वदेशी, स्वावलंबन और स्वराज का उनका चिंतन आज भी भारत की चेतना में जीवंत है और आत्मनिर्भर, समर्थ एवं विकसित राष्ट्र के निर्माण की हमारी यात्रा को प्रेरित करता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 157वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed