गुजरात के वडोदरा में बड़ा हादसा: महिसागर नदी पर बने पुल का एक हिस्सा गिरा, 10 लोगों की मौत; हादसे की तस्वीरें
Vadodara Bridge collapse: गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार सुबह चार दशक पुराने एक पुल का एक हिस्सा ढह जाने से एक बच्चे समेत नौ लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य को बचा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विस्तार
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह आणंद और पादरा को जोड़ने वाले पुल का एक हिस्सा महिसागर नदी में गिर गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दो ट्रक, एक बोलेरो एसयूवी और एक पिकअप वैन सहित चार वाहन पुल पार कर रहे थे, तभी अचानक यह ढह गया और कई वाहन महिसागर नदी में गिर गए। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है।
ये भी पढ़ें: Vadodara Bridge Collapse: वडोदरा में महिसागर नदी पर बना पुल ढहा, नौ लोगों की मौत; PM मोदी ने जताया दुख