फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gajendra Singh Shekhawat launched Integrated Registration Portal for Galvanizing Organic Bio Agro Resources

Gobardhan Portal: कचरे से धन योजना में पंजीकरण के लिए होगा एकीकृत पोर्टल, बायोगैस संयंत्रों की स्थापना में मदद

Fri, 02 Jun 2023 06:09 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 02 Jun 2023 06:09 AM IST
सार

इसके तहत भारत में कोई भी सहकारी सरकारी या निजी संस्था बायोगैस, बायो सीएनजी संयंत्र स्थापित करने का इरादा रखती है तो वह एकीकृत पंजीकरण पोर्टल में नामांकन कर पंजीकरण संख्या प्राप्त कर संयंत्र को स्थापित करने के लिए यथासंभव लाभ प्राप्त कर सकेगी।

विज्ञापन
Gajendra Singh Shekhawat launched Integrated Registration Portal for Galvanizing Organic Bio Agro Resources
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (फाइल फोटो)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गैल्वनाइजिंग ऑर्गनिक बायो एग्रो रिसोर्स-गोवर्धन पोर्टल के लिए एकीकृत पंजीकरण पोर्टल लॉन्च किया है। यह देश के 650 से अधिक गोवर्धन संयंत्रों और इनके पोर्टल के साथ मिलकर काम करेगा। इसका लक्ष्य भारत में बायोगैस संयंत्रों की स्थापना प्रक्रिया को कारगर बनाना है। यह निवेश और भागीदारी का आकलन करने के लिए वन स्टॉप सेंटर की तरह काम करेगा।

विज्ञापन


इसके तहत भारत में कोई भी सहकारी सरकारी या निजी संस्था बायोगैस, बायो सीएनजी संयंत्र स्थापित करने का इरादा रखती है तो वह एकीकृत पंजीकरण पोर्टल में नामांकन कर पंजीकरण संख्या प्राप्त कर संयंत्र को स्थापित करने के लिए यथासंभव लाभ प्राप्त कर सकेगी। एकीकृत पोर्टल से सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों से मिलने वाली सहायता और लाभ की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन


योजना का लक्ष्य वैकल्पिक अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना और अपशिष्ट प्रबंधन करके कचरे को धन में बदलना है। इसके लिए भारत सरकार ने बायोगैस संपीड़ित, प्राकृतिक गैस संयंत्रों की स्थापना के लिए एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र को स्थापित करने और विस्तार देने का लक्ष्य रखा है। इसके नोडल मंत्रालय के रूप में पेयजल और स्वच्छता विभाग और जल शक्ति मंत्रालय ने मिलकर इस पोर्टल को विकसित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलापूर्ति अभियान की प्रगति रिपोर्ट जारी
केंद्रीय मंत्री ने जल जीवन मिशन, स्वच्छ जल संरक्षण और गुणवत्तापूर्ण जल की आपूर्ति के अभियान के तहत राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों की एक प्रगति रिपोर्ट भी जारी की। इसमें ग्रामीण स्तर पर जल गुणवत्ता का प्रशिक्षण दिया गया था। इसमें तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और मप्र ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed