फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gadkari wanted to teach a lesson to Fadnavis, says Cong leader, Union minister rubbishes claim

सियासत: गडकरी चाहते थे फडणवीस को सबक सिखाना, महाराष्ट्र के मंत्री के दावे को केंद्रीय मंत्री ने किया खारिज

Thu, 21 Oct 2021 09:08 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नांदेड
पीटीआई, नांदेड Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 21 Oct 2021 09:08 PM IST
सार

उधर, गडकरी ने कहा कि उन्होंने फडणवीस के खिलाफ कभी कुछ नहीं कहा। यह दावा झूठा है। फडणवीस मेरे छोटे भाई जैसे हैं।
 

विज्ञापन
Gadkari wanted to teach a lesson to Fadnavis, says Cong leader, Union minister rubbishes claim
Nitin Gadkari - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र के मंत्री विजय वडेत्तीवार ने नांदेड़ की उपचुनाव रैली में दावा किया कि वरिष्ठ भाजपा नेता नितिन गडकरी अपने सहयोगी देवेंद्र फडणवीस को सबक सिखाना चाहते थे। मंत्री के बयान का गडकरी ने खंडन किया और कहा कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ कभी कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन


वडेत्तीवार ने नांदेड़ जिले के देगलुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी जितेश अंतापुरकर के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि नागपुर के लोग जानते हैं कि शहर के दो बड़े नेता हैं गडकरी व फडणवीस और दोनों की पटती नहीं है।
विज्ञापन


मंत्री वडेत्तीवार ने दावा किया, 'एक बैठक के दौरान गडकरी ने उन्हें कान में कहा था कि वह 'उसे' सबक सिखाना चाहते हैं, और उन्होंने सबक सीखा दिया।' हालांकि वडेत्तीवार ने यह नहीं कहा कि आखिर जिसे सबक सिखाना था, वह कौन था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे छोटे भाई जैसे हैं फडणवीस : गडकरी
उधर, नागपुर में गडकरी ने अपने निजी सहायक के जरिए बयान में कहा कि उन्होंने फडणवीस के खिलाफ कभी कुछ नहीं कहा। बयान में गडकरी ने कहा, 'मैंने विजय वडेत्तीवार को गोपनीय ढंग से कुछ नहीं कहा। उन्हें ऐसे गैर जिम्मेदाराना, आधारहीन, झूठे और शरारतपूर्ण राजनीतिक बयान नहीं देना चाहिए। देवेंद्र फडणवीस मेरे छोटे भाई जैसे हैं। इसके अलावा वह मेरी पार्टी के महत्वपूर्ण नेता हैं। एक-दूसरे के खिलाफ बोलना कांग्रेस की संस्कृति है।' केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि फडणवीस के कार्यकाल में महाराष्ट्र में प्रगति हुई और वह अब राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।


अब नांदेड़ की सड़कें बेहतर हो जाएंगी
गुरुवार को वडेत्तीवार ने सभा में कहा कि अब नांदेड की सड़कें बेहतर हो जाएंगी, क्योंकि लोक निर्माण मंत्री अशोक चव्हाण यहीं के हैं। कुछ दिनों पूर्व चव्हाण की केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से चर्चा हुई है, ताकि महाराष्ट्र के प्रोजेक्ट के लिए पैसा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed