फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   G20 Updates PM Modi met Rishi Sunak Fumio Kishida and others these issues were discussed in bilateral meeting

G20: FTA को रफ्तार देंगे भारत-यूके, कनेक्टिविटी में सहयोग बढ़ाएगा जापान; द्विपक्षीय वार्ताओं ने जगाईं उम्मीदें

Sat, 09 Sep 2023 03:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 09 Sep 2023 03:53 PM IST
विज्ञापन
G20 Updates PM Modi met Rishi Sunak Fumio Kishida and others these issues were discussed in bilateral meeting
पीएम मोदी ने की बैठकें। - फोटो : ANI

जी-20 सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सदस्य देशों के नेताओं से द्विपक्षीय वार्ता में कई नए रास्ते बनते दिख रहे हैं। ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक के साथ पीएम मोदी की बातचीत काफी महत्वपूर्ण रही। इस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार संबंध और निवेश बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की। लेकिन इस दौरान मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को अमलीजामा पहनाने के प्रयास तेज करने पर बनी सहमति को बेहद अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी और सुनक की बैठक के बाद ब्रिटिश पीएम के कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान में बताया गया कि दोनों नेताओं ने एफटीए के प्रयासों में तेजी लाने पर सहमति जताई। दोनों देश 2022 से ही एफएटी पर बात कर रहे हैं। इस पर 12 दौर की बातचीत हो चुकी है और 13वें दौर की वार्ता इस सितंबर में होनी है। बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री सुनक ने ऐतिहासिक व्यापार समझौता की ब्रिटेन की महत्वाकांक्षा दोहराई, जिससे दोनों देशों में व्यवसायों और श्रमिकों को लाभ होगा। साथ ही वस्तुओं और सेवाओं दोनों में हमारा व्यापार बढ़ेगा। उन्होंने इस बात पर सहमति जताई कि मंत्री और वार्ता दल इस दिशा में तेजी से काम करना जारी रखेंगे।
विज्ञापन


बयान में आगे यह भी कहा गया कि दोनों नेताओं ने रक्षा प्रौद्योगिकी, नवाचार, वाणिज्य दूतावास संबंधी कुछ मुद्दों और अन्य क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। वही, सुनक के साथ मुलाकात के बाद जारी एक एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने जी-20 से इतर सुनक के साथ द्विपक्षीय बैठक को एक शानदार अनुभव बताया। उन्होंने बताया, इस दौरान हमने व्यापार संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ निवेश बढ़ाने पर चर्चा की। उन्होंने यह भी कहा कि समृद्ध और टिकाऊ पृथ्वी के लिए दोनों देश मिलकर काम करना जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनक ने समझौते की उम्मीद जताई
मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में सुनक ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि दोनों देशों के बीच यह समझौता आकार लेगा। हालांकि, एक दिन पहले ही दिया अपना यह बयान भी फिर दोहराया कि भारत और ब्रिटेन को एफटीए के लिए अभी कड़ी मेहनत करनी होगी। ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक ने कहा कि दो राष्ट्र, एक महत्वाकांक्षा! ये महत्वाकांक्षाएं हमारे साझा मूल्यों, हमारे लोगों के बीच संबंधों और निश्चित तौर पर क्रिकेट के प्रति हमारे जुनून में निहित हैं। 

वहीं, भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में बताया गया कि दोनों नेताओं ने समझौते के लिए जारी बातचीत की प्रगति की समीक्षा की और उम्मीद जताई कि शेष मुद्दों को जल्द से जल्द सुलझा लिया जाएगा। ताकि एक संतुलित, पारस्परिक लाभप्रद और दूरगामी नतीजों वाला समझौता जल्द संपन्न हो सके।

मई में भी हुई थी चर्चा
इस साल मई में हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान भी जब दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी, तो उन्होंने नवाचार और विज्ञान, के अलावा भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते पर भी चर्चा की थी।

वाणिज्य में भी सहयोग बढ़ाने पर भारत और जापान सहमत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष फूमियो किशिदा के बीच द्विपक्षीय बातचीत के दौरान दोनों देशों ने कनेक्टिविटी, वाणिज्य और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की मंशा जताई। इससे पहले, हिरोशिमा में आयोजित जी-7 बैठक के दौरान दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी। बैठक के बाद एक्स पर जारी की गई एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, पीएम किशिदा के साथ सार्थक बातचीत हुई। हमने भारत-जापान द्विपक्षीय संबंधों और भारत की जी-20 अध्यक्षता और जापान की जी-7 अध्यक्षता के दौरान तैयार हुई जमीन पर चर्चा की। हम कनेक्टिविटी, वाणिज्य और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं।
 

G20 Updates PM Modi met Rishi Sunak Fumio Kishida and others these issues were discussed in bilateral meeting
G20 - फोटो : ANI

इटली की प्रधानमंत्री से भी मिले मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने दिल्ली में G 20 शिखर सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं ने वाणिज्य, व्यापार, रक्षा और उभरती प्रौद्योगिकियों समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। मेलनी से मुलाकात के प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर जारी पोस्ट में बताया कि दोनों देशों व्यापार, रक्षा और नई प्रौद्योगिकी जैसे कई अहम क्षेत्रों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत और इटली वैश्विक समृद्धि के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे। मेलनी इससे पहले मार्च में भारत आई थीं, तब भी उनकी प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed