{"_id":"64fc37f7f2e70c812b00461a","slug":"g20-joint-declaration-new-paragraph-on-ukraine-war-india-diplomatic-power-usa-russia-china-both-agree-pm-modi-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"G-20: ..तो जी-20 घोषणापत्र में होगा 'यूक्रेन युद्ध' का जिक्र! आम सहमति के लिए भारत ने जारी किया नया पैराग्राफ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
G-20: ..तो जी-20 घोषणापत्र में होगा 'यूक्रेन युद्ध' का जिक्र! आम सहमति के लिए भारत ने जारी किया नया पैराग्राफ
Sat, 09 Sep 2023 02:56 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 09 Sep 2023 02:56 PM IST
सार
जी20 सम्मेलन के दौरान अगर यूक्रेन युद्ध पर आम सहमति नहीं बन पाती है तो यह बैठक बिना संयुक्त घोषणा पत्र जारी हुए भी खत्म हो सकती है।
विज्ञापन
जी20 की बैठक के दौरान पीएम मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने शनिवार को जी20 देशों को, संयुक्त घोषणा पत्र के संबंध में यूक्रेन युद्ध को लेकर नया पैराग्राफ दिया है। बता दें कि सम्मेलन के आखिर में संयुक्त घोषणा पत्र जारी किया जाएगा, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। दरअसल यूक्रेन युद्ध के चलते इस बात पर सभी की निगाहें हैं कि भारत किस तरह से सभी पक्षों को विश्वास में लेकर संयुक्त घोषणा पत्र में किन बातों का जिक्र करता है, जिससे कोई भी पक्ष नाराज ना हो।
आम सहमति बनाना चुनौती
यूक्रेन संघर्ष को लेकर आम सहमति नहीं बन पाने के चलते भारत ने शुक्रवार को भू-राजनीति के पैराग्राफ को खाली छोड़ दिया था ताकि इसे लेकर कोई विवाद ना हो। यदि ऐसा होता है तो यह भारत के लिए कूटनीतिक स्तर पर जीत मानी जाएगी। हालांकि अब जी20 सम्मेलन के पहले सत्र में वैश्विक चुनौतियों पर विचार-विमर्श के बाद यूक्रेन युद्ध पर नया पैराग्राफ जी20 के सदस्य देशों को प्रसारित किया गया है। जी20 सम्मेलन के दौरान अगर यूक्रेन युद्ध पर आम सहमति नहीं बन पाती है तो यह बैठक बिना संयुक्त घोषणा पत्र जारी हुए भी खत्म हो सकती है। यदि ऐसा होता है तो जी20 के इतिहास में यह पहली बार होगा, जब बैठक के बाद संयुक्त घोषणा पत्र जारी नहीं होगा।
जी20 की बैठकों में यूक्रेन युद्ध पर नहीं बन पाई है आम सहमति
इससे पहले 3-6 सितंबर को हरियाणा के नूंह में जी20 शेरपा की बैठक हुई थी, उसमें भी यूक्रेन युद्ध को लेकर आम सहमति नहीं बन पाई थी। अब भारत को उम्मीद है कि शनिवार सुबह जारी किए गए नए पैराग्राफ पर आम सहमति बन सकती है। हालांकि नए पैराग्राफ पर सदस्य देशों ने क्या प्रतिक्रिया दी है, यह अभी तक पता नहीं चल पायी है। जी20 में हुईं वित्त और विदेश मंत्रियों की बैठकों में भी यूक्रेन युद्ध के मुद्दे पर आम सहमति नहीं बन पाई थी।