फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   G20: ballistic shields Safe houses ready for security of the President Prime Ministers Heli operation squad

G20: राष्ट्रपति-प्रधानमंत्रियों की सुरक्षा के लिए बैलिस्टिक शील्ड वाले सेफ हाउस तैयार, रहेगा हेली ऑपरेशन दस्ता

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Wed, 30 Aug 2023 06:12 PM IST
सार

9-10 सितंबर को 'जी20' शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचने वाले मेहमानों की आवाजाही के लिए अलग अलग टाइम स्लॉट तय किया गया है। इस सम्मेलन में 19 देशों के राष्ट्र अध्यक्ष और सरकार के प्रमुख भाग लेंगे। इसके अलावा यूरोपीय संघ भी इस सम्मेलन में शिरकत करेगा।

विज्ञापन
G20: ballistic shields Safe houses ready for security of the President Prime Ministers Heli operation squad
G20 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

'जी20' शिखर सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शनिवार से विभिन्न सुरक्षा दस्तों और यातायात पुलिस की रिहर्सल शुरु होगी। जिन रास्तों से विदेशी मेहमानों का काफिला गुजरेगा, वहां अचूक सुरक्षा घेरा रहेगा। आपातकाल में दूसरे मुल्कों के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्रियों की सुरक्षा के लिए 'बैलिस्टिक' शील्ड वाले 'सेफ' हाउस तैयार किए गए हैं। ये सेफ हाउस, उन जगहों पर बनाए गए हैं, जहां विदेशी मेहमान पहुंचेंगे। इसके अलावा सुरक्षा बलों, विशेषकर 'एनएसजी' को 'हेली' ऑपरेशन के लिए तैयार किया गया है। लगभग दो सौ से अधिक एनएसजी कमांडो को इस ऑपरेशन में पारंगत बनाया गया है। ये कमांडो, किसी भी आपात स्थिति में हेलीकॉप्टर के माध्यम से ऑपरेशन को अंजाम देंगे। 

विज्ञापन

 
आईबी ने किया है होटलों का सिक्योरिटी ऑडिट
बता दें कि 9-10 सितंबर को 'जी20' शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचने वाले मेहमानों की आवाजाही के लिए अलग अलग टाइम स्लॉट तय किया गया है। इस सम्मेलन में 19 देशों के राष्ट्र अध्यक्ष और सरकार के प्रमुख भाग लेंगे। इसके अलावा यूरोपीय संघ भी इस सम्मेलन में शिरकत करेगा। साथ ही नौ देशों के प्रमुख, बतौर अतिथि देश, जी20 की बैठक में हिस्सा लेंगे। विदेशी मेहमानों को ठहराने के लिए खुफिया एजेंसी 'आईबी' ने दिल्ली और एनसीआर के अनेक होटलों का सिक्योरिटी ऑडिट किया है। सुरक्षा के हर एंगल को ध्यान में रखते हुए 32 होटलों का नाम सूची में शामिल किया गया है। कई होटलों की छतों पर हेलीकॉप्टर खड़ा करने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। सिक्योरिटी ऑडिट में दिल्ली के 23 और एनसीआर के 9 होटल पास हुए हैं। एनसीआर में शामिल अधिकांश होटल गुरुग्राम में स्थित हैं। 
विज्ञापन


इन होटलों में ठहरेंगे विदेशी मेहमान
दिल्ली के 23 तो एनसीआर के 9 होटलों में विदेशी मेहमानों को ठहराया जाएगा। जिन जगहों पर विदेशी मेहमान ठहरेंगे, उनमें जाकिर हुसैन मार्ग स्थित दा ओबराय, इंपीरियल कनॉट प्लेस, सरदार पटेल मार्ग स्थित आईटीसी मोर्या, मान सिंह रोड़ स्थित ताज महल, दा लीला पैलेस चाणक्यपुरी, ताज पैलेस एसपीएम मार्ग, अशोक होटल चाणक्यपुरी, ललित बाराखंबा रोड, शांगरीला कनॉट प्लेस, हयात रीजेंसी बीकाजी कामा प्लेस, ली मेरिडन कनॉट प्लेस, दा लोधी सीजीओ काम्पलेक्स, विवांता ताज द्वारका, शेरेटन साकेत, दा सूर्या न्यू फ्रेंड्स कालोनी, पुलमैन एयरोसिटी, अंदाज एयरोसिटी, रोजेट एयरोसिटी, जेडब्लू मेरियट एयरोसिटी, इरोस नेहरु प्लेस, रेडिशन ब्लू प्लाजा महिपालपुर, क्लेरिज 30 जनवरी मार्ग, लीला एंबिएन्स गुरुग्राम, ट्राइडेंट गुरुग्राम, दा ओबराय गुरुग्राम, ताज सिटी सेंटर गुरुग्राम, हयात रीजेंसी गुरुग्राम, आईटीसी ग्रांड भारत गुरुग्राम, वेस्टइन गुरुग्राम, दा लीला एंबिएंस कन्वेंशन शाहदरा, विवांता सूरजकुंड और क्राउन प्लाजा ग्रेटर नोएडा शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


30 मिनट में राजघाट तो 45 मिनट में आईटीपीओ
विदेशी मेहमानों को जिस भी होटल में ठहराया जाएगा, वहां से आयोजन स्थल तक पहुंचने में उन्हें पचास मिनट से ज्यादा समय नहीं लगेगा। इस टाइम स्लॉट में सभी मेहमान शामिल हैं। सुरक्षा के लिहाज से कई रूट तय किए गए हैं। होटल से लेकर राजघाट तक सभी काफिले, तीस मिनट में पहुंच जाएंगे। कौन से मेहमान का काफिला सबसे पहले निकलेगा, उसके बाद किसका नंबर होगा, ये सब तय कर लिया गया है। राजघाट से वापस लौटने का क्रम भी निर्धारित है। राजघाट से सभी मेहमानों के काफिले 45 मिनट के भीतर प्रगति मैदान में स्थित मुख्य आयोजन स्थल तक पहुंच जाएंगे। 

कुल पांच रूट तय किए गए हैं। इनमें एयरपोर्ट से होटल तक, होटल से आईटीपीओ तक, होटल से राजघाट तक, राजघाट से आईटीपीओ तक और आईटीपीओ से होटल तक रूट तय किया गया है। इसके अलावा एक रूट पूसा संस्थान और जयपुर हाउस तक भी रहेगा। 


क्यों बनाया गया है सेफ हाउस?
सुरक्षा जानकारों के मुताबिक, सभी राष्ट्रध्यक्षों और प्रधानमंत्रियों की सिक्योरिटी के हर पहलू को ध्यान में रखा गया है। सभी मेहमानों के लिए बुलेटप्रूफ गाड़ियां रहेंगी। विभिन्न देशों के 32 काफिले (कारकेड) चलेंगे। कई देश अपने साथ गाड़ियां भी लाए हैं। इनमें अमेरिका, चीन, फ्रांस, टर्की, यूएई और यूरोपियन संघ शामिल हैं। प्रगति मैदान में आयोजन स्थल के साथ ही एक हेलीपैड बनाया गया है। आपात स्थिति में एनएसजी के ऑपरेशन के लिए हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। एनएसजी को एक जगह से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए चौपर की व्यवस्था रहेगी। 360 डिग्री डिफेंस प्रदान करने के लिए उन सभी जगहों पर 'बैलिस्टिक' शील्ड वाले सेफ हाउस बनाए गए हैं, जहां विदेशी मेहमान पहुंचेंगे। इसका मकसद है कि आपात स्थिति में विदेशी मेहमानों को कुछ समय के लिए 'बैलिस्टिक' शील्ड वाले सेफ हाउस में ठहराया जा सके। उस पर गोलियां का कोई असर नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed