फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   G Parameshwara Karnataka Income Tax Department raid at premises of Siddhartha Medical College

कर्नाटक: पूर्व डिप्टी सीएम के ठिकानों पर दूसरे दिन भी छापे, पांच करोड़ रुपये नकद जब्त

Fri, 11 Oct 2019 10:40 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 11 Oct 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
G Parameshwara Karnataka Income Tax Department raid at premises of Siddhartha Medical College
कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम जी परमेश्वर - फोटो : ANI

आयकर विभाग ने कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर और अन्य के खिलाफ मारे गए छापों के दौरान करीब पांच करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि से शुरू की गई छापेमारी करीब 25 स्थानों पर अब भी जारी है।

विज्ञापन


इस छापेमारी के तहत, आयकर विभाग के 300 से ज्यादा अधिकारी कर्नाटक में कांग्रेस के दो प्रमुख नेताओं से जुड़े परिसरों में दाखिल हुए। इन नेताओं में पूर्व उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर और पूर्व सांसद आर एल जालप्पा के बेटे जे राजेंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा है कि ये छापेमारी नीट परीक्षाओं से जुड़े कई करोड़ रुपए के कर चोरी मामले के संबंध में की जा रही है। विभाग के सूत्रों ने बताया कि परमेश्वर से जुड़े कार्यालय, आवास एवं संस्थानों पर छापे मारने के अलावा, आयकर अधिकारियों ने उनके भाई जी शिवप्रसाद और निजी सहायक रमेश के घर की भी तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


परमेश्वर का परिवार सिद्धार्थ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स चलाता है वहीं राजेंद्र डोडाबल्लापुरा और कोलार में आर एल जलप्पा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी चलाते हैं। नीट परीक्षा से जुड़ी करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी के शक में की गई इस छापेमारी में इन दोनों के आवासों समेत कर्नाटक और राजस्थान में करीब 30 ठिकाने खंगाले गए। मई 2018 से जुलाई 2019 तक कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री रहे परमेश्वर का परिवार सिद्धार्थ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस चलाता है, जिसकी स्थापना 58 साल पहले उनके पिता एचएम गंगाधराय ने की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed