फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Funeral of madanlal Khurana will start shortly, many veterans leaders paid tribute

पंचतत्व में विलीन हुए मदनलाल खुराना, दिल्ली में दो दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा

Sun, 28 Oct 2018 02:18 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Sun, 28 Oct 2018 02:18 PM IST
विज्ञापन
Funeral of madanlal Khurana will start shortly, many veterans leaders paid tribute
पंचतत्व में विलीन हुए मदनलाल खुराना - फोटो : amar ujala

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना का रविवार की शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया। भाजपा के वयोवृद्ध नेता को कई शीर्ष राजनीतिज्ञों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। खुराना के निधन के कारण दिल्ली की आप सरकार ने दो दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है।

विज्ञापन


खुराना (82) के परिवार में पत्नी, एक पुत्र और दो बेटियां हैं। उनके एक बेटे का पिछले महीने निधन हो गया था। भाजपा के वरिष्ठ नेता खुराना 1993 से 1996 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे थे। उन्हें 2004 में राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। खुराना के बेटे हरीश खुराना ने बताया कि उन्होंने यहां कीर्ति नगर स्थित आवास में शनिवार की रात करीब 11 बजे अंतिम सांस ली।
विज्ञापन


उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुराना को श्रद्धांजलि अर्पित की। केन्द्रीय मंत्रियों रविशंकर प्रसाद, हर्षवर्धन, कलराज मिश्रा और विजय गोयल तथा दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद खुराना की अंतिम यात्रा दिल्ली भाजपा कार्यालय से निगमबोध घाट के लिए शुरू हुई जहां शाम को उनका अंतिम संस्कार किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उन लोगों में शामिल थे जिन्होंने खुराना के निधन पर शोक व्यक्त किया।

कोविंद ने ट्वीट किया,‘‘श्री मदनलाल खुराना के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। दिल्ली के मुख्यमंत्री, राजस्थान के राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री के तौर पर उन्होंने जन हित के लिए अत्याधिक योगदान दिया,खासकर राष्ट्रीय राजधानी एवं उसके लोगों के कल्याण के लिए।”  उपराष्ट्रपति नायडू ने भी खुराना के निधन पर शोक व्यक्त किया।

उन्होंने ट्वीट किया, “दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मदनलाल खुराना के निधन से बेहद दुखी हूं। उन्हें दिल्ली की वृद्धि एवं विकास में अत्याधिक योगदान देने के लिए याद किया जाएगा। उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।” 

मोदी ने कहा कि खुराना ने दिल्ली की प्रगति के लिए अथक प्रयास किए। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “श्री मदनलाल खुराना जी के निधन से आहत हूं। उन्होंने दिल्ली की प्रगति के लिए अथाह काम किए, खासकर बेहतर अवसंरचना सुनिश्चित करने के क्षेत्र में। मोदी ने कहा, “उन्होंने दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार दोनों में एक मेहनती और लोगों के अनुकूल प्रशासक के तौर पर अपनी पहचान बनाई।” 

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, “श्री मदनलाल खुराना जी को दिल्ली में भाजपा को मजबूत करने के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने विभाजन के बाद दिल्ली में शरणार्थियों की सेवा के लिए ठोस प्रयास किए। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार एवं समर्थकों के साथ हैं।” 

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, “दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता मदनलाल खुराना के निधन के बारे में जानकारी मिली। उन्हें एक आदर्श स्वयंसेवक और विद्यार्थी परिषद के समर्पित कार्यकर्ता और जनसंघ एवं भाजपा के मजबूत स्तंभ के तौर पर याद किया जाएगा।” दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी खुराना के निधन पर दुख व्यक्त किया। 

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट किया, “दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिग्गज नेता मदनलाल खुराना जी के निधन के बारे में सुनकर बेहद दुखी हूं। मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करता हूं।” 

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, “दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मदनलाल खुराना के निधन पर संवेदनाएं। ईश्वर उनके परिवार और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को यह दुख सहने की शक्ति दे।”  इस बीच दिल्ली सरकार ने खुराना के सम्मान में दो दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है।


उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया,‘‘हम वयोवृद्ध नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मदनलाल खुराना के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हैं। उनके सम्मान में दिल्ली सरकार दो दिन का राजकीय शोक घोषित करती है।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed