फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fund withdrawal complaint: EOW questions Shiv Sena (UBT) leader Anil Desai for 7 hours

Mumbai: EOW ने अनिल देसाई से की सात घंटे तक पूछताछ; शिवसेना के पार्टी फंड से 50 करोड़ की निकासी का मामला

Tue, 05 Mar 2024 09:20 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 05 Mar 2024 09:20 PM IST
सार

ईओडब्ल्यू ने यह कार्रवाई मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के एक पदाधिकारी की शिकायत पर शुरू की। इसमें दावा किया गया था चुनाव आयोग द्वारा शिंदे गुट को असली शिवसेना घोषित किए जाने के बाद भी ठाकरे के नेतृत्व वाली सेना ने कथित तौर पर पार्टी फंड से 50 करोड़ रुपये निकाल लिए।

विज्ञापन
Fund withdrawal complaint: EOW questions Shiv Sena (UBT) leader Anil Desai for 7 hours
मुंबई पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उद्धव ठाकरे द्वारा पार्टी फंड से 50 करोड़ रुपये की कथित निकासी के मामले में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने पूछताछ शुरू कर दी है। इसी क्रम में  ईओडब्ल्यू ने मंगलवार को शिवसेना (यूबीटी) गुट के नेता अनिल देसाई से लगभग सात घंटे तक पूछताछ की। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि  देसाई अपनी पार्टी की ओर से ईओडब्ल्यू के समक्ष पेश हुए।
विज्ञापन


देसाई सुबह करीब 10.45 बजे दक्षिण मुंबई में मुंबई पुलिस मुख्यालय में ईओडब्ल्यू कार्यालय पहुंचे थे। इसके बाद वे करीब छह बजे कार्यालय से बाहर आए। बाहर आने के बाद देसाई ने बताया कि ईओडब्ल्यू ने जो भी जानकारी मांगी थी वह मैंने उन्हें उपलब्ध करा दी है। उन्होंने कहा कि हर राजनीतिक दल में पदाधिकारियों का पद होता है। देसाई ने कहा कि हम पार्टी नेता के निर्देशानुसार और पार्टी के संविधान के अनुसार काम करते हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि ईओडब्ल्यू ने यह कार्रवाई मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के एक पदाधिकारी की शिकायत पर शुरू की। इसमें दावा किया गया था चुनाव आयोग द्वारा शिंदे गुट को असली शिवसेना घोषित किए जाने के बाद भी ठाकरे के नेतृत्व वाली सेना ने कथित तौर पर पार्टी फंड से 50 करोड़ रुपये निकाल लिए। इस शिकायत के बाद ईओडब्ल्यू यह जांच कर रहा है कि जिस बैंक खाते से यह रकम निकाली गई है उसे कौन संचालित करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि जून 2022 में एकनाथ शिंदे के विद्रोह के बाद शिवसेना में दरार आ गई थी। पार्टी में दोफाड़ होने के बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व महाराष्ट्र सरकार गिर गई थी। बाद में चुनाव आयोग ने फरवरी 2023 में शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को असली सेना घोषित किया और उसे पार्टी का चुनाव चिन्ह आवंटित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed