मैनहोल में गिरे फंड मैनेजर, बाहर निकलकर बाेले- ये है मुंबई मेरी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगापुर स्थित हेलियोस कैपिटल मैनेजमेंट के संस्थापक समीर अरोड़ा गुरुवार को मुंबई के लोवर परेल क्षेत्र में मशहूर शॉपिंग मॉल के पास स्थित मैनहोल में गिर गए। सौभाग्य से वह इससे बच गए। अरोड़ा ने ट्वीट करके कहा, 'गिरने के चंद सेकेंड के अंदर ही नरक जैसा डरावना और बदबूदार महसूस हुआ। आदमकद मैनहोल के आकार ने मुझे दूसरी जिंदगी दी।'
अरोड़ा को मामूली चोटें आई हैं। मुबंई में बिगड़ते बुनियादी ढांचे और नौकरशाही की खामियों के कारण इस तरह की दुर्घटनाएं लगातार होती रहती हैं। पिछले महीने जब बृहनमुंबई नगर निगम (बीएमसी) द्वारा देखरेख किए जाने वाला ब्रिज दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस घटना में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। पिछले दो साल में छठवां ब्रिज क्षतिग्रस्त हुआ था।
अगस्त 2017 में मुंबई स्थित डॉक्टर की अपने घर से कुछ ही दूरी पर मौजूद एक मैनहोल में गिरकर मौत हो गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा ने प्रतिज्ञा की है कि यदि वह आम चुनाव में सत्ता में दोबारा आते हैं तो बुनियादी ढांचे और जीवन स्तर को उन्नत करने में 1.4 ट्रिलियन यानी 10 खरब से ज्यादा रुपये खर्च किए जाएंगे।
भाजपा और उसकी क्षेत्रीय गठबंधन वाली पार्टी शिवसेना पिछले दो दशकों से मुंबई के नगर निगम को चला रही है। उन्हें सोमवार को शहर में होने वाले चुनाव में मतदाताओं का सामना करना पड़ेगा। अरोड़ा बेशक बचने में कामयाब रहे लेकिन उनका फोन खराब हो गया। अरोड़ा ने ट्वीट करते हुए कहा, 'यदि मैनहोल से बीएमसी को मेरा सैमसंग का फोन मिलता है तो वह इसे मेरे अभिनंदन के तौर पर ले सकते हैं।'
If BMC finds my Samsung phone in the drain they can keep it with my compliments.
— Samir Arora (@Iamsamirarora) April 26, 2019
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.