फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   full story of kulbhushan jadhav

जानिए उस जाधव की पूरी कहानी जिसे पाकिस्तान ने फांसी की सजा सुनाई

Thu, 18 May 2017 03:37 PM IST
amarujala.com-Presented by- हर्षित गौतम
amarujala.com-Presented by- हर्षित गौतम Updated Thu, 18 May 2017 03:37 PM IST
विज्ञापन
full story of kulbhushan jadhav
- फोटो : self

कथित जासूसी के आरोप में पाकिस्तान में कैद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की फांसी की सजा पर इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) सुनवाई कर रहा है। पाकिस्तान ने उन्हें ये कहकर सजा सुनाई थी कि जाधव रॉ एजेंट हैं और जासूसी करने के लिए पाकिस्तान में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। जबकि इस मुद्दे पर भारत का पक्ष है कि कुलभूषण जाधव नेवी के रिटायर्ड ऑफिसर हैं और अब उनका भारत सरकार से कोई संबंध नहीं है। वो ईरान में अपना व्यापार कर रहे हैं।  यहां पढ़िए कुलभूषण जाधव से जुड़े हर पहलू-

विज्ञापन


कुलभूषण को 3 मार्च 2016 को पाकिस्तान ने गिरफ्तार किया। पाकिस्तान ने कहा कि वो पाकिस्तान में जासूसी के लिए घुसपैठ कर रहे थे। पाकिस्तान ने पाकिस्तानी सेना और सूचना मंत्री की साझा प्रेस कांफ्रेंस में गिरफ्तार कुलभूषण का वीडियो  दिखाया था। जिसमें कुलभूषण ने माना था कि वो रॉ के एजेंट हैं।
विज्ञापन


इस पर भारत ने कहा था कि वीडियो में पूर्व नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव से जबरन कबूल करवाया जा रहा है और गलतबयानी के लिए निर्देशित किया जा रहा है। भारत ने कहा उनका रॉ के साथ कोई लेना देना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के सबूतों पर पाक ने किया था इंकार

full story of kulbhushan jadhav

पाकिस्तान ने भी स्वीकार किया कि उनके पास कुलभूषण जाधव के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा था कि सरकार ने जो दस्तावेज रखे हैं वह निर्णायक प्रमाण नहीं हैं।

इसके बाद पाकिस्तान ने अपनी बात से पलटी मार ली थी और कहा था कि उसके पास इस मामले में पर्याप्त सबूत हैं। पाकिस्तान ने कहा था कि वो उन सबूतों को संयुक्त राष्ट्र को सौंपेगा। जाधव को मौत की सजा देने पर भारत सरकार ने पाकिस्तान का कड़ा विरोध किया और कहा कि इस मामले में पाकिस्तान के द्वारा न्याय के नैसर्गिक सिद्धांत और निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया है।

भारत ने कुलभूषण जाधव को दी गई फांसी की सजा को सुनियोजित हत्या करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed