फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amit shah bengal visit news: Home Minister two day West Bengal Visit Full Schedule

गृह मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय बंगाल दौरा कल से, यहां देखिए पूरा कार्यक्रम

Fri, 18 Dec 2020 04:28 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 18 Dec 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
amit shah bengal visit news: Home Minister two day West Bengal Visit Full Schedule
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फाइल) - फोटो : twitter.com/BJP4India

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 19 और 20 दिसंबर को पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने गृह मंत्री के इस प्रवास का कार्यक्रम जारी किया है। इसके अनुसार वह इस दौरान कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कई रणनीतिक बैठकें भी करेंगे। राज्य में हुए हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों को देखते हुए अमित शाह का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन


अमित शाह के बंगाल प्रवास के पहले दिन की शुरुआत कोलकाता में स्थित श्री रामकृष्ण मिशन आश्रम में सुबह 10.45 बजे स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजिल अर्पित करने के साथ होगी। इसके बाद दोपहर 12.30 बजे वह मेदिनीपुर स्थित मां सिद्धेश्वरी मंदिर में पूजा करेंगे। इसके बाद वह यहीं स्थित महान स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे। इसके बाद वह दोपहर 1.25 बजे देवी महामाया मंदिर में पूजा करेंगे। 
विज्ञापन



19 दिसंबर को ही अमित शाह मेदिनीपुर के बेलिजुरी गांव जाएंगे और दोपहर डेढ़ बजे एक किसान परिवार के यहां भोजन करेंगे। इसके बाद 2.30 बजे वह मेदिनीपुर कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाली एक जन सभा को संबोधित करेंगे। शाम 7.30 बजे वह 'द वेस्टिन' कोलकाता में राज्य के केंद्रीय मंत्रियों, संगठन सचिवों, जोनल पर्यवेक्षकों और प्रदेश भाजपा महासचिवों के साथ चुनाव कार्यों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने प्रवास के दूसरे दिन यानी 20 दिसंबर को गृह मंत्री अमित शाह सुबह 11 बजे विश्व भारती विश्वविद्यालय, शांति निकेतन जाएंगे। यहां रवींद्र भवन में वह गुरु रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वह मीडिया से बात करेंगे। इसके बाद वह विश्वविद्यालय के संगीत भवन जाएंगे और दोपहर 12 बजे यहां के बांग्लादेश भवन सभागार में संबोधन देंगे। यहां से वह बीरभूम के लिए रवाना हो जाएंगे। 


वह बीरभूम के श्यामबती, पारुलदंगा में दोपहर 12.50 बजे बाउल गायक परिवार के साथ भोजन करेंगे। दोपहर दो बजे अमित शाह बोलपुर में स्टेडियम रोड स्थित हनुमान मंदिर से बोलपुर सर्कल तक रोड शो करेंगे। इसके बाद 4.45 बजे वह मोहोर कुटीर रिसॉर्ट में प्रेस वार्ता करेंगे। इसके साथ ही अमित शाह के दो दिवसीय बंगाल दौरे का समापन होगा। उल्लेखनीय है कि गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का हर महीने बंगाल का एक दौरा होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed