फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Full curfew reimposed in 5 valley districts of Manipur as preventive measure

Manipur: इस संगठन ने दी आज बैरिकेड तोड़ने की चेतावनी, अधिकारियों ने आनन-फानन में कर्फ्यू लगाने का दिया आदेश

Wed, 06 Sep 2023 10:18 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 06 Sep 2023 10:18 AM IST
सार

बैरिकेड तोड़ने की जानकारी सामने आने पर सरकार के प्रवक्ता और सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री सपम रंजन ने तुरंत एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। उन्होंने सभी से सरकार द्वारा उठाए गए सुरक्षा कदमों का समर्थन करने का अनुरोध किया।

विज्ञापन
Full curfew reimposed in 5 valley districts of Manipur as preventive measure
मणिपुर में सुरक्षा बल तैनात - फोटो : social media

विस्तार

मणिपुर में मई से ही हिंसा जारी है। ऐसे में सरकार लगातार हालातों को सामान्य करने के लिए सख्त कदम उठा रही है। इसी क्रम में, राज्य के सभी पांच घाटी जिलों में मंगलवार शाम से एहतियात के तौर पर पूर्ण कर्फ्यू लगाया गया है।

विज्ञापन


इन पांच जिलों में पूर्ण कर्फ्यू 
अधिकारियों ने कहा कि इंफाल स्थित कई नागरिक समाज संगठनों की एक प्रमुख संस्था मणिपुर इंटीग्रिटी पर समन्वय समिति (सीओसीओएमआई) के आह्वान के मद्देनजर बिष्णुपुर, काकचिंग, थौबल, इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व में कर्फ्यू में दी गई ढील को वापस ले लिया गया है। यहां फिर से सख्ती की गई है। यहां पर पूर्ण रूप से कर्फ्यू लगा दिया गया है। 

विज्ञापन

बैरिकेड तोड़ने के लिए लोगों से कहा
दरअसल, सीओसीओएमआई की महिला शाखा ने बुधवार को घाटी के जिलों के सभी हिस्सों के लोगों से चुराचांदपुर से कुछ किलोमीटर दूर बिष्णुपुर जिले के फौगाकचाओ इखाई में सेना के बैरिकेड को हटाने को कहा है। बता दें, पहले सभी जिलों में सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक कर्फ्यू में छूट दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


जल्दबाजी में बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस
बैरिकेड तोड़ने की जानकारी सामने आने पर सरकार के प्रवक्ता और सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री सपम रंजन ने तुरंत एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। उन्होंने कहा कि सरकार की सीओसीओएमआई से अपील है कि वह छह सिंतबर को तोरबुंग के पास फौगाकचाओ इखाई में सेना के बैरिकेड पर हमला करने की अपनी प्रस्तावित योजना को वापस ले लें। साथ ही उन्होंने सभी से सरकार द्वारा उठाए गए सुरक्षा कदमों का समर्थन करने का भी अनुरोध किया।

इन लोगों को छूट

अधिकारियों ने कहा कि स्वास्थ्य, बिजली, पीएचईडी, पेट्रोल पंप, स्कूल/कॉलेज, नगर पालिका, मीडिया, अदालतों के कामकाज और उड़ान यात्रियों जैसी आवश्यक सेवाओं से संबंधित व्यक्तियों को आवाजाही के लिए कर्फ्यू से छूट दी जाएगी।

सरकार होगी जिम्मेदार

सीओसीओएमआई के मीडिया समन्वयक सोमेंद्रो थोकचोम ने कहा कि समिति ने पहले सरकार और संबंधित अधिकारियों से 30 अगस्त तक बैरिकेड हटाने का आग्रह किया था। लोगों से बैरिकेड तोड़ने का आग्रह करते हुए थोकचोम ने कहा कि अगर कुछ भी अप्रिय होता है तो राज्य सरकार को पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

लोग नहीं जा पा रहे अपने घर

स्थानीय लोगों ने कहा कि फौगाचाओ इखाई में लगे बैरिकेड के कारण वे टोरबुंग में अपने आवासों पर नहीं जा पा रहे हैं। दरअसल, जब हिंसा भड़की थी तो लोग टोरबुंग छोड़कर दूसरी जगह रहने आ गए थे। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed