{"_id":"585e6c7a4f1c1b774fe3cbd0","slug":"from-tomorrow-modi-plays-santa-in-kaun-banega-crorepati-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार से कौन बनेगा करोड़पति स्कीम के लिए सैंटा की भूमिका निभाएंगे PM मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रविवार से कौन बनेगा करोड़पति स्कीम के लिए सैंटा की भूमिका निभाएंगे PM मोदी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 24 Dec 2016 06:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी की घोषणा के बाद इस बार का क्रिसमस खास होने जा रहा है। डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए घोषित इनामी योजना (आप इसे कौन बनेगा करोड़पति) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांता क्लॉज की भूमिका निभाएंगे।
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्रिसमस के मौके पर दो योजनाएं लॉन्च करेंगे। डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए ये दो योजनाएं लकी ग्राहक योजना और डिजी-धन व्यापारी योजना हैं।
इन योजनाओं के तहत ग्राहक और व्यापारी करोड़ों रुपये जीत सकते हैं। 100 दिनों तक चलने वाली दोनों योजनाओं के तहत सरकार पर 340 करोड़ का भार आएगा।
25 दिसंबर से शुरू हो रही लकी ग्राहक योजना के तहत हर रोज 15000 लोगों को लकी ड्रा के जरिए अगले 100 दिनों तक 1000 रुपये का इनाम मिलेगा।
इस स्कीम में साप्ताहिक ड्रा के तहत सात विजेता 1 लाख रुपये का इनाम पा सकते हैं। डिजी धन व्यापारी योजना के तहत व्यापारी साप्ताहिक रूप से 7000 अवॉर्ड पा सकते हैं। इसमें सबसे बड़ा इनाम 50 हजार रुपये का होगा।
विज्ञापन
इन सबके अलावा 14 अप्रैल 2017 को मेगा अवॉर्ड कार्यक्रम होगा। इसमें 1 करोड़, 50 लाख और 25 लाख के इनाम 8 नवंबर से 13 अप्रैल के बीच डिजिटल माध्यमों से खरीददारी करने वाले लोगों को दिया जाएगा।
व्यापारियों के लिए इस मेगा ड्रा योजना के तहत पुरस्कार राशि 50 लाख, 25 लाख और 5 लाख रुपए होंगे।
इस अवॉर्ड के लिए 50 रुपये से लेकर 3000 रुपये के ऊपर ट्रांजेक्शन ही शामिल किए जाएंगे।