{"_id":"6033a6aa0f9e307a047cc6b8","slug":"from-8-february-in-mumbai-number-of-patients-under-covid-19-increased-by-36-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: आठ फरवरी से बढ़ी कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या, 36 फीसदी की हुई वृद्धि ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: आठ फरवरी से बढ़ी कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या, 36 फीसदी की हुई वृद्धि
Mon, 22 Feb 2021 06:12 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Mon, 22 Feb 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे सरकार चिंतित है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने बताया कि मुंबई में आठ फरवरी से उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 36.38 प्रतिशत वृद्धि देखी गई है।
विज्ञापन
लापरवाही के कारण बढ़े मामले
निकाय अधिकारियों का कहना है कि लोकल ट्रेनों में आम जनता को यात्रा करने की अनुमति देना, लोगों द्वारा लापरवाही बरतना और अन्य वाणिज्यिक गतिविधियों के खुलने से राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
बीएमसी के आंकड़ों के अनुसार, देश की वित्तीय राजधानी में आठ फरवरी को कोविड-19 के 5,335 मरीज उपचाराधीन थे और यह संख्या बढ़कर रविवार को 7,276 हो गई।
गौरतलब है कि आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के मामलों में वृद्धि की दर का औसत आठ फरवरी को सबसे कम (0.12 प्रतिशत) था और संक्रमण के मामलों के दोगुने होने की दर सर्वाधिक (574 दिन) थी।
विज्ञापन
महामारी से होने वाली मौत की संख्या कम
वर्तमान में मुंबई में संक्रमण के मामलों की वृद्धि दर 0.20 प्रतिशत है और मामले 346 दिन में दोगुने हो रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार, प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है, लेकिन महामारी से होने वाली मौत की संख्या कम है।
बीएमसी के अधिकारियों का कहना है कि रोजाना सामने आने वाले कोरोना संक्रमण के मामलों में फरवरी के दूसरे सप्ताह से वृद्धि देखने को मिल रही है।
बीएमसी के अतिरिक्त नगर आयुक्त सुरेश ककनी ने कहा कि जैसे ही प्रतिबंधों में ढील दी गई, मॉल, रेस्तरां, पब, क्लब और विवाह आयोजनों तथा अन्य समारोहों में भीड़ बढ़ने लगी, जिसके कारण संक्रमण के मामले भी बढ़े।
उन्होंने कहा, “बहुत से लोग ऐसे बर्ताव कर रहे हैं जैसे कोविड-19 का खतरा नहीं है। वह सार्वजनिक स्थलों पर नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, जो कि बहुत गलत है।।”