फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fresh ED summons to Congress Karnataka president DK Shivakumar DK Suresh in money laundering case Updates

Money Laundering Case: कांग्रेस कर्नाटक प्रमुख को ईडी का नया समन, शिवकुमार बोले- पेश नहीं हो पाऊंगा

Sun, 06 Nov 2022 09:55 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 06 Nov 2022 09:55 PM IST
सार

नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पिछले कुछ महीनों में ईडी ने कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे और पवन बंसल जैसे लोगों से पूछताछ की है। शिवकुमार को तीन सितंबर 2019 को एक मामले में कई दौर की पूछताछ के बाद एजेंसी द्वारा गिरफ्तार किया गया था। उसी साल अक्तूबर में दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी।
 

विज्ञापन
Fresh ED summons to Congress Karnataka president DK Shivakumar DK Suresh in money laundering case Updates
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : फाइल

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित नेशनल हेराल्ड धनशोधन मामले में कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार को नया समन जारी किया है। उनके सांसद भाई डीके सुरेश को भी तलब किया गया है। दोनों को सात नवंबर को जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। इस बीच डीके शिवकुमार का कहना है कि मैं कल ईडी के सामने पेश नहीं होऊंगा। पार्टी कार्यकर्ता के जन्मदिन कार्यक्रम में भाग लूंगा।

विज्ञापन


शिवकुमार ने बताया कि मुझे और मेरे भाई को कल (गुरुवार) से एक दिन पहले सात नवंबर को कुछ दस्तावेजों के साथ पेश होने के लिए समन मिला था। उन्होंने कुछ दस्तावेज प्रस्तुत कर दिए हैं। ईडी ने कुछ और मांगे हैं। जिन्हें वे जांच अधिकारी के समक्ष पेश करेंगे। ईडी और सीबीआई ने मेरे खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईडी और सीबीआई ने मेरे खिलाफ मामला दर्ज किया है। मैंने यह कहते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है कि ऐसा नहीं किया जा सकता। हमें देखना होगा कि कानून क्या कहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पिछले कुछ महीनों में ईडी ने कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे और पवन बंसल जैसे लोगों से पूछताछ की है। शिवकुमार को तीन सितंबर 2019 को एक मामले में कई दौर की पूछताछ के बाद एजेंसी द्वारा गिरफ्तार किया गया था। उसी साल अक्तूबर में दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी।


इस साल मई में एजेंसी ने इस मामले में उसके और उससे जुड़े कुछ अन्य लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। कथित कर चोरी और करोड़ों रुपये के हवाला लेनदेन के आरोप में बेंगलुरु की एक विशेष कोर्ट के समक्ष 2018 में उनके खिलाफ आयकर विभाग द्वारा दायर आरोप पत्र का संज्ञान लेने के बाद मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed