फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fresh clash in Manipur two people died firing in churachandpur and many areas

Manipur Clash: मणिपुर में 29 अगस्त से अब तक पांच की मौत, 18 घायल; चुराचांदपुर समेत कई इलाकों में गोलीबारी

Thu, 31 Aug 2023 01:44 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 31 Aug 2023 01:44 PM IST
सार

इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ) ने चुराचांदपुर में तत्काल प्रभाव से आपातकालीन बंद का आह्वान किया है। आईटीएलएफ के एक बयान में कहा गया है कि पानी और चिकित्सा आपूर्ति सहित आवश्यक सेवाओं को बंद के दायरे से छूट दी गई है।

विज्ञापन
Fresh clash in Manipur two people died firing in churachandpur and many areas
Manipur Clash - फोटो : Social Media

विस्तार

मणिपुर के बिष्णुपुर और चुराचांदपुर जिलों में पिछले 72 घंटों में कुकी और मैतेइ के बीच गोलीबारी की घटनाओं में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि बिष्णुपुर जिले के खोइरेंटक की तलहटी और चुराचांदपुर जिले के चिंगफेई और खौसाबुंग इलाकों में गोलीबारी जारी है। हिंसा 29 अगस्त को शुरू हुई, जब खोइरेंटक इलाके में भारी गोलीबारी के बाद लगभग 30 साल के एक ग्रामीण स्वयंसेवक की मौत हो गई।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, बुधवार शाम से कुछ घंटों की शांति के बाद गुरुवार सुबह दोनों समूहों के बीच गोलीबारी का ताजा दौर शुरू हुआ। बीते दिन की हिंसा में सिर पर बम के छींटे लगने से घायल हुए एक व्यक्ति की मिजोरम के रास्ते गुवाहाटी जाते समय रास्ते में मौत हो गई। एक अन्य घायल व्यक्ति की भी गुरुवार सुबह करीब नौ बजे चुराचांदपुर जिला अस्पताल में मौत हो गई, जहां उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार शाम चिंगफेई इलाके में पांच लोगों को छर्रे लगने से चोटें आईं, जिनमें से तीन को चुराचांदपुर जिला अस्पताल ले जाया गया। एक के सिर पर छर्रे लगे, जबकि अन्य को कंधे, पैर और पीठ पर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को बिष्णुपुर के नारायणसेना गांव के पास हिंसा की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और छह घायल हो गए। सूत्रों के मुताबिक, एक पीड़ित की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दूसरे की मौत उस समय हुई, जब उसकी देशी बंदूक से गोली चल गई और उसके चेहरे पर लगी।

इस बीच, इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ) ने चुराचांदपुर में तत्काल प्रभाव से आपातकालीन बंद का आह्वान किया है। आईटीएलएफ के एक बयान में कहा गया है कि पानी और चिकित्सा आपूर्ति सहित आवश्यक सेवाओं को बंद के दायरे से छूट दी गई है।


वहीं, मणिपुर पुलिस ने एक्स पर कहा कि सुरक्षा बलों द्वारा कांगपोकपी, थौबल, चुराचांदपुर और वेस्ट-इंफाल के सीमांत और संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें पांच हथियार, 31 गोला-बारूद, 19 विस्फोटक, आईईडी सामग्री के तीन पैक बरामद किए गये। इसके अलावा पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 1,646 लोगों को हिरासत में भी लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed