फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Freezing winds in Delhi-NCR

बर्फीली हवाओं से दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी ठंड

Mon, 18 Dec 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो / नई दिल्ली Updated Mon, 18 Dec 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Freezing winds in Delhi-NCR
सुबह घना कोहरा छाए होने के सड़कों ने सन्नाटा पसरा रहा।
दिल्ली-एनसीआर में बीते चार दिनों से जारी कड़ाके की सर्दी अभी तीन दिन और सताएगी। पहाड़ों की ओर से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से क्षेत्र में ठंड बनी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक एनसीआर में रविवार को अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है जबकि न्यूनतम तापमान के 7 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।  
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, और राजस्थान में न्यूतम तापमान में एक से दो डिग्री गिरने का अनुमान है। 19 दिसंबर के बाद से तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले चार दिनों से लगातार ठंडी हवाओं से दिल्ली-एनसीआर के लोग ठिठुर रहे हैं। शुक्रवार को तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहने के बाद शनिवार को तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई। हालांकि सर्द हवाओं ने सुबह-शाम लोगों को परेशान किया। इस बीच तेज धूप ने लोगों को थोड़ी राहत जरूरत दी। शनिवार को सुबह की शुरुआत कोहरे से हुई। लेकिन 9 बजे के बाद निकली धूप ने लोगों को राहत दी।
विज्ञापन


अमरनाथ यात्रा के दौरान मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। रिज क्षेत्र शनिवार को भी दिल्ली का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा। यहां न्यूनतम तापमान महज 5.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के रहने का अनुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed