{"_id":"5b7cdba642c792463b3b56b9","slug":"freely-use-aadhaar-to-establish-identity-but-dont-share-on-social-media-said-uidai","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर शेयर न करें आधार नंबर: यूआईडीएआई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सोशल मीडिया पर शेयर न करें आधार नंबर: यूआईडीएआई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने लोगों से कहा है कि वह अपने आधार कार्ड के नंबर को सोशल मीडिया और इंटरनेट पर शेयर न करें। जैसी सावधानी अन्य चीजों जैसे डेबिट कार्ट, क्रेडिट कार्ड और पेन कार्ड के साथ बरती जाती हैं, ठीक वैसी ही सावधानी आधार के साथ भी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
लोगों के सवालों के जवाब में यूआईडीएआई ने कहा कि आधार नंबर को सेशल मीडिया पर शेयर करने का मतलब ये कतई नहीं है कि आप इसका स्वतंत्र रूप से इस्तेमाल नहीं कर सकते। आप बिना किसी संकोच के आधार नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन जैसे आप अन्य पहचान पत्रों का इस्तेमाल करते हैं ठीक वैसे ही इसका इस्तेमाल भी करें।
विज्ञापन
क्या किसी का आधार नंबर जानने के बाद उसे नुकसान पहुंचाया जा सकता है? इस सवाल के जवाब में यूआईडीएआई ने कहा कि ऐसा संभव नहीं है। क्योंकि अन्य पहचान पत्रों की तुलना में आधार ज्यादा सुरक्षित है। इसे वेरिफाई करने के लिए फिंगरप्रिंग, ओटीपी और क्यूआर कोड की जरूरत होती है। ऐसे में कोई किसी के आधार नंबर से उसे नुकसान नहीं पहुंचा सकता है। इसके साथ ही यूआईडीएआई ने ये भी कहा है कि बिना फिंगरप्रिंट और ओटीपी के अगर बैंक अकाउंट खुलता है तो इसके लिए बैंक जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
बता दें दिल्ली हाईकोर्ट ने भी केंद्र और यूआईडीएआई से उस याचिका पर जवाब मांगा है जिसमें आधार डाटा की सुरक्षा और लोगों की निजता के प्रति चिंता जताई गई है। पीठ ने अगली सुनवाई के लिए 19 नवंबर की तारीख रखी है। यह याचिका केरल के वकील शमनाद बशीर ने दायर की थी। याचिका में उन्होंने व्यवस्था पर आरोप लगाया है कि इसी वर्ष जनवरी में कई बार सुरक्षा का उल्लंघन हुआ है। जिनमें लोगों की निजी जानकारी लीक हुई है।