फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Freebie Issue Arvind Kejriwal Slams Modi Government BJP Rebuttal Critisize Delhi Model Updates

Freebies Issue: भाजपा का पलटवार, कहा- दिल्ली मॉडल हो गया है फेल, केजरीवाल झूठ की लगा रहे हैं रेल

Thu, 11 Aug 2022 06:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 11 Aug 2022 06:58 PM IST
सार

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल आज प्रेस कांफ्रेंस में ये बात कह दी कि मनरेगा की राशि में 25% की कटौती की गई है। जबकि इस योजना से गरीब, किसान, मजदूर को 100 दिन का काम मिलता है। ये अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेस में पहला झूठ बोला है।

विज्ञापन
Freebie Issue Arvind Kejriwal Slams Modi Government BJP Rebuttal Critisize Delhi Model Updates
गौरव भाटिया - फोटो : Twitter@ Bjp4india

विस्तार

फ्री रेवड़ी मामले में केंद्र की भाजपा सरकार पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद भाजपा ने उन पर पलटवार किया। भाजपा ने कहा कि  अब ये कहना गलत नहीं होगा कि दिल्ली मॉडल हो गया है फेल, अरविंद केजरीवाल आकर झूठ की लगा रहे हैं रेल। जो करते हैं ये वादा, उसका पूरा नहीं किया आधा।

विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी ने आज प्रेस कांफ्रेंस में ये बात कह दी कि मनरेगा की राशि में 25% की कटौती की गई है। जबकि इस योजना से गरीब, किसान, मजदूर को 100 दिन का काम मिलता है। ये अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेस में पहला झूठ बोला है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस तरह से मनरेगा को प्रभावी बनाकर न केवल उसका बजट बढ़ाया, बल्कि ये सुनिश्चित भी किया गया कि एक-एक रुपया उसके खाते में सीधा पहुंचे और भ्रष्टाचार ना हो, उस मॉडल का नाम नरेन्द्र मोदी मॉडल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल जी आपने कैसे कह दिया कि मनरेगा के बजट में 25% की कटौती की गई है। गौर से सुनिए, 2021-22 में मनरेगा का जो बजट था वो 73 हजार करोड़ था। महामारी के कारण इस बजट को 25 हजार करोड़ रुपये बढ़ाकर 98 हजार करोड़ किया गया।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी आपने एक और अनर्गल आरोप लगाया, आपने कह दिया कि केंद्र सरकार टैक्स एकत्रित कर अभी तक 42% राज्यों को देती थी, पिछले कुछ वर्षों से 13% की कटौती कर इसे 29% कर दिया गया है। अब मैं आपको बता दूं कि फाइनेंस कमीशन ने ये तय करके बताया कि पांच वर्षों के लिए जो सारे प्रदेशों को GST में से डिवाल्व होता था, वो 42% पर ही रहेगा। अरविंद केजरीवाल जी आपने ये दूसरा झूठ बोला।


इससे पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि देश का पैसा देश की जनता के लिए है। यह पैसा नेताओं के दोस्तों के लोन माफ करने के लिए नहीं है। सीएम ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से जनता को मुफ्त में मिलने वाली सुविधाओं का विरोध किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि अगर सरकारें फ्री में सुविधाएं देंगी तो कंगाल हो जाएंगी। इससे देश को नुकसान होगा। सीएम ने कहा कि केंद्र की इस बात पर एक शक पैदा हो रहा है, कहीं केंद्र सरकार की हालत खराब तो नहीं है। पिछले सत्तर सालों से जनता को कई सुविधाएं फ्री में दी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed