{"_id":"5d1e70548ebc3e3cf40ad8b3","slug":"fraud-of-rs-71-543-crore-in-banks-last-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले साल बैंकों में हुई 71,543 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, पहले की तुलना में 73 फीसदी का उछाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पिछले साल बैंकों में हुई 71,543 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, पहले की तुलना में 73 फीसदी का उछाल
Fri, 05 Jul 2019 03:02 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Fri, 05 Jul 2019 03:02 AM IST
विज्ञापन
बैंक फ्रॉड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों में पिछले वित्त वर्ष 71,543 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले सामने आए। इनमें पहले की तुलना में 73 फीसदी उछाल आया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
आरबीआई के मुख्य महाप्रबंधक जयंत दास ने बताया कि बैंकों ने 2018-19 में कुल 71,543 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले दर्ज कराए। इससे पहले 2017-18 में 41,167 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई थी। सालाना आधार पर धोखाधड़ी के मामलों में 73 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि 50 करोड़ और उससे अधिक मूल्य की धोखाधड़ी कुल मामलों की सिर्फ एक फीसदी है।
हालांकि, मूल्य के आधार पर तीन-चौथाई नुकसान इसी से हुआ है। दास के मुताबिक, 2014-15 से दर्ज हुए मामलों में कुल 1,74,798 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई है। हर साल औसतन 35 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।