{"_id":"6012775b8ebc3e32a334ba08","slug":"fraud-gang-called-as-jio-employee-says-you-won-20-thousand-rupees-and-vivo-smartphone-cheated-in-odisha","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'जियो से बोल रहे हैं, आपने जीते हैं 20 हजार रुपये और वीवो का फोन' बता ठगे 2.65 लाख, ऐसे धरे गए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'जियो से बोल रहे हैं, आपने जीते हैं 20 हजार रुपये और वीवो का फोन' बता ठगे 2.65 लाख, ऐसे धरे गए
Thu, 28 Jan 2021 02:05 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालाहांडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालाहांडी
Published by: कुमार संभव
Updated Thu, 28 Jan 2021 02:05 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ीसा पुलिस ने उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सक्रिय एक ऐसे गैंग को पकड़ा, जिसमें शामिल बदमाश जियो कंपनी के कर्मचारी बनकर लोगों को इनाम मिलने का लालच देते थे। साथ ही, उनके बैंक खातों से लाखों रुपये निकाल लेते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उम्मीद है कि बदमाश कई वारदात का खुलासा कर सकते हैं।
विज्ञापन
उड़ीसा के बुजुर्ग को बनाया था शिकार
जानकारी के मुताबिक, यह गैंग उड़ीसा में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों को निशाना बनाता था। कुछ समय पहले इस गैंग के सदस्यों ने उड़ीसा के कालाहांडी में रहने वाले गंगाधर सुबुधि से 2.65 लाख रुपये ठग लिए। दरअसल, गंगाधर के पास 16 जनवरी को एक कॉल आई थी, जिसमें कॉलर ने खुद को जियो कंपनी का कर्मचारी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इनाम का दिया था लालच
कॉलर ने गंगाधर से कहा कि वह जियो का विशिष्ट ग्राहक है। ऐसे में कंपनी उसे 20 हजार रुपये और वीवो का एक स्मार्टफोन बतौर इनाम दे रही है। कॉलर ने गंगाधर से उनका आईडी नंबर मांगा, जो पीड़ित ने दे दिया। इसके बाद धोखेबाजों ने एनीडेस्क एप्लिकेशन का लिंक भेजा, जिसे गंगाधर ने डाउनलोड कर दिया। उस दौरान पीड़ित ने अपनी पत्नी के बैंक खाते की डिटेल दी, जिसके बाद महज चंद सेकेंड में खाते से 2.65 लाख रुपये निकल गए। पीड़ित को ठगे जाने का एहसास हुआ तो उन्होंने मामले की जानकारी कालाहांडी पुलिस को दी।
ऐसे दबोचा गया पूरा गैंग
दरअसल, यह गैंग उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में सक्रिय था। इस गैंग का सरगना हमीरपुर जिले के बिघेना गांव में रहने वाला अविलाश सिंह है। पुलिस ने अविलाश को उसके साथियों परवेज अहमद, वाहिद खान, शाहरुख खान और जुनेद अहमद के साथ गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 52 हजार 388 रुपये कैश और 14 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बताया जा रहा है कि इस गैंग में सोहेल अहमद भी शामिल है, जो लापता है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। साथ ही, आरोपियों से अन्य मामलों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।