फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   France sent 28 tons of medical supplies in India with eight large oxygen plants due to corona

फ्रांस ने की भारत की मदद: आठ बड़े ऑक्सीजन संयंत्र समेत 28 टन चिकित्सा सामग्री भेजी

Mon, 03 May 2021 01:59 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 03 May 2021 01:59 AM IST
सार

  • फ्रांस के दूतावास ने शनिवार को एक बयान में कहा कि आठों संयंत्र में से प्रत्येक संयंत्र 250 बेड वाले अस्पताल को सालों तक लगातार 24 घंटे ऑक्सीजन स्वायत्त बनाने में सक्षम होंगे

विज्ञापन
France sent 28 tons of medical supplies in India with eight large oxygen plants due to corona
india france, भारत फ्रांस - फोटो : twitter

विस्तार

कोरोना महामारी से जूझ रहे भारत की मदद के लिए फ्रांस ने रविवार को आठ बड़े ऑक्सीजन संयंत्रो समेत 28 टन चिकित्सा आपूर्ति की है। फ्रांस से एक विशेष मालवाहक विमान के जरिए लगभग 17 करोड़ रुपये मूल्य से अधिक की यह मदद नई दिल्ली पहुंचाई गई। फ्रांस ने भारत को यह मदद एकजुटता मिशन की पहले हिस्से के रूप में भेजी है। 

विज्ञापन


फ्रांस के दूतावास ने शनिवार को एक बयान में कहा कि आठों संयंत्र में से प्रत्येक संयंत्र 250 बेड वाले अस्पताल को सालों तक लगातार 24 घंटे ऑक्सीजन स्वायत्त बनाने में सक्षम होंगे। ऑक्सीजन संयंत्रों को आठ अस्पतालों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन


दिल्ली में छह, हरियाणा में एक और तेलंगाना में एक संयंत्र भेजे जाएंगे। फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने कहा कि जल्द ही फ्रांस से और आपूर्ति आएगी। दोनों देश इस महामारी के खिलाफ एक साथ खड़े होंगे। उन्होंने कहा कि हम भारत के साथ इस कठिन समय में खड़े हैं, जैसे भारत हमेशा फ्रांस के लिए खड़ा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed