फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   France is likely to bring proposal in next few days for UN ban on Jaish e Mohammed

मसूद अजहर के साथ उसके भाई असगर पर भी लगेगा बैन, भारत-फ्रांस यूएन में रखेंगे प्रस्ताव

Mon, 25 Feb 2019 08:27 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Mon, 25 Feb 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
France is likely to bring proposal in next few days for UN ban on Jaish e Mohammed
आतंकवादी मसूद अजहर

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् (यूएनएससी) ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की थी। पाकिस्तान को अतंरराष्ट्रीय पटल पर अलग-थलग करने के भारत के प्रयासों को फ्रांस का साथ मिला है। फ्रांस अगले कुछ दिनों में संयुक्त राष्ट्र जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के मुखिया मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक प्रस्ताव पेश करने वाला है।

विज्ञापन


हालांकि पाकिस्तान स्थित आतंकी समूह के खिलाफ आक्रामक नीति अपनाते हुए भारत और फ्रांस पाकिस्तान पर दबाव बनाने के लिए दूसरे विकल्पों पर भी विचार कर रहे हैं। जिसमें इसी तरह का प्रस्ताव अजहर के भाई अब्दुल रौफ असगर के खिलाफ भी इसी तरह का प्रस्ताव लाया जाएगा। असगर पठानकोट हमले का आरोपी है। उसके अलावा जेईएम से संबंधित अन्य व्यक्तियों को भी प्रतिबंधित किया जाएगा।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सरकार ठोस सबूतों के साथ एक डोजियर तैयार कर रही है जिससे कि न केवल अजहर पर बल्कि असगर के साथ ही जेईएम के अन्य आतंकियों पर भी संयुक्त राष्ट्र (यूएन) का प्रतिबंध लग सके। अब यह देखना होगा कि असगर और अन्य जैश के आतंकियों को यूएन के सेक्शन कमिटी 1267 के तहत प्रतिबंधित सूची में शामिल करने के लिए अलग से प्रस्ताव रखा जाएगा या अजहर के लिए पेश किए जाने वाले प्रस्ताव में उनके नाम को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूएन में जेईएम के दूसरे कमांडरों को भी अतंरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किए जाने के भारत की कोशिशों में चीन अड़ंगा डाल सकता है। इससे पहले उसने अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित करने के खिलाफ वीटो का इस्तेमाल किया था। इसके लिए उसने तर्क दिया था कि उसके खिलाफ सबूत पर्याप्त नहीं हैं।


आखिरी बार 2017 में चीन ने अजहर पर लगने वाले प्रतिबंध में रोड़ा अटकाया था। उस समय भारत ने इसका जवाब देते हुए इसे चीन का चयनात्मक दृष्टिकोण और दोहरी भूमिका बताकर उसकी आलोचना की थी और कहा था कि इससे आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय लड़ाई लड़ने की कोशिशें कमजोर होती हैं। माना जा रहा है कि चीन एक बार फिर से असगर और जेईएम के दूसरे कमांडरों के खिलाफ इस तरह के प्रस्ताव पर अपना पुराना रुख अख्तियार कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed