{"_id":"5d89fb4b8ebc3e01711f7223","slug":"four-year-old-girl-raped-in-navi-mumbai-and-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवी मुंबई में चार वर्षीय बच्ची से बलात्कार, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नवी मुंबई में चार वर्षीय बच्ची से बलात्कार, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार
Tue, 24 Sep 2019 05:06 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 24 Sep 2019 05:06 PM IST
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म (सांकेतिक)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में अपने घर के बाहर खेलने गई चार वर्षीय बच्ची का कथित रूप से बलात्कार करने के मामले में उसके पड़ोसी को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची से बलात्कार के मामले में आरोपी अशोक कुमार यादव (24) को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि यहां से करीब 35 किलोमीटर दूर तलोजा इलाके में बच्ची रविवार को अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी दिहाड़ी पर काम करने वाला यादव उसे कथित रूप से कोई लालच देकर किसी सुनसान जगह ले गया जहां उसने बच्ची से बलात्कार किया। यादव बच्ची के घर के पास ही रहता है।
अधिकारी ने बताया कि जब बच्ची के माता-पिता ने उसके गुप्तांगों में चोट देखी जो उन्होंने उससे इस बारे में पूछा। इसके बाद बच्ची ने उन्हें सारी बातें बताई। इसके बाद माता-पिता बच्ची को अस्पताल ले कर गए और उन्होंने पुलिस से भी संपर्क किया।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले का रहने वाला है और नवी मुंबई में पिछले कुछ महीनों से काम कर रहा था। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और बाल यौन अपराध संरक्षण कानून की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अधिकारी ने बताया कि बच्ची का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। उसका बयान बाद में दर्ज किया जाएगा।