फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Four people died more than 40 houses damaged due to heavy Rainfall in Nagaland

Cyclone Remal: नागालैंड में भारी बारिश के कारण चार लोगों की मौत, 40 से अधिक घरों को नुकसान

Tue, 28 May 2024 08:00 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 28 May 2024 08:00 PM IST
सार

अधिकारी ने बताया कि राज्य के इतिहास में पहली बार खोज अभियान के लिए एनएसडीएमए ने एक अंडरवाटर ड्रोन की मदद भी ली। लगातार बारिश के कारण मंगलवार को फेक जिले के किकरूमा गांव में भूस्खलन भी हुआ।

विज्ञापन
Four people died more than 40 houses damaged due to heavy Rainfall in Nagaland
भारी बारिश - फोटो : ANI

विस्तार

रेमल चक्रवात के बाद से नागलैंड में भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण राज्य में करीब चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, 40 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है। बता दें, चक्रवाती तूफान रविवार रात को पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों से टकराया था। तूफान के कारण बंगाल-बांग्लादेश में सबसे अधिक नुकसान हुआ। वहीं, तूफान के कारण नागालैंड-ओडिशा में भी अलर्ट था। 

विज्ञापन

राहत-बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ मुस्तैद
नागालैंड के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि चक्रवात के कारण भारी बारिश के बाद मेलुरी उपखंड में एक सात साल का बच्चा डूब गया। सोमवार को वोखा जिले के दोयांग बांध में दो लोग डूब गए। इसके अलावा, फेक जिले में दीवार गिरने से एक बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि नागालैंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनएसडीएमए) को राज्य भर से घरों और संपत्तियों को हुए नुकसान की रिपोर्ट मिली है। रिपोर्ट में मोकोकचुंग जिले का चुचुयिमलांग गांव, तुएनसांग जिले का नोक्सेन उपखंड और जुन्हेबोटो जिले के अवोत्साकिली गांव भीषण रूप से प्रभावित हैं। राहत-बचाव एनडीआरएफ भी मुस्तैद है। 

विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि राज्य के इतिहास में पहली बार खोज अभियान के लिए एनएसडीएमए ने एक अंडरवाटर ड्रोन की मदद भी ली। लगातार बारिश के कारण मंगलवार को फेक जिले के किकरूमा गांव में भूस्खलन भी हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

अरुणाचल में रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मुख्यमंत्री पेमा खांडु ने मंगलवार को राज्य के लोगों से सभी एहतियाती कदम उठाने और तूफान से प्रभावित क्षेत्रों से बचने का अनुरोध किया। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को कुरुंग कुमेय, निचला सुबनसिरी, शि-योमी, पश्चिम सियांग, लोहित, चांगलांग, तिरप और लोंगडिंग जिले में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है। 

मणिपुर के कई इलाके जलमग्न
भारी बारिश के कारण मणिपुर के भी कई इलाके जलमग्न हो गए, इससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। पूर्वी इंफाल जिले के जलभराव के कारण एंड्रो पार्किंग, चेकॉन, महाबली और वांगखेई में यातायात प्रभावित हुआ। फिलहाल राज्य में किसी के भी हताहत होने या मौत की सूचना नहीं मिली है।

एक अधिकारी ने बताया कि एनएस 37 इंफाल-सिलचर राजमार्ग पर कांगपोकपी जिले के सिनम गांव के पास भूस्खलन के कारण एक ट्रक खाई में गिर गया। सेनापति जिले में कई नदियां उफान पर हैं। बाढ़ का पानी जिले के कई इलाकों में घुस गया।

मिजोरम में भारी बारिश के कारण ढह गई खदान
मिजोरम की राजधानी आइजोल के बाहरी इलाके में भारी बारिश के कारण एक खदान ढह गई। इस हादसे में अबतक 12 लोगों की जान चली गई, जबकि दो लोगों को बचाया गया है। पुलिसकर्मी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। भारी बारिश के कारण नदियों का स्तर भी बढ़ चुका है। नदी किनारे रहने वाले लोगों को अपने घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed