{"_id":"5fe50f588ebc3ecd67522d1f","slug":"four-nlft-militants-surrender-at-police-headquarters-in-tripura","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिपुरा में एनएलएफटी के चार उग्रवादियों ने पुलिस मुख्यालय में किया सरेंडर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
त्रिपुरा में एनएलएफटी के चार उग्रवादियों ने पुलिस मुख्यालय में किया सरेंडर
Fri, 25 Dec 2020 03:29 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, अगरतला
एजेंसी, अगरतला
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 25 Dec 2020 03:29 AM IST
विज्ञापन
उग्रवादी
- फोटो : Demo Pic
प्रतिबंधित नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (एनएलएफटी) के चार शीर्ष उग्रवादियों ने बृहस्पतिवार को हथियारों के साथ पुलिस मुख्यालय में सरेंडर कर दिया। पुलिस महानिदेशक वीएस यादव ने बताया कि भोजन और धन की समस्या आने के साथ ही इन्हें किसी का सहयोग नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन
आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों की पहचान संगठन के स्वयंभू डिप्टी चीफ कुकिला त्रिपुरा उर्फ यारूंग, सहायक विदेश सचिव रतन कलाई उर्फ रूबेन, सहायक आयोजन सचिव जॉय साधन जमातिया उर्फ जारा तथा सूचना सचिव मधु रंजन उर्फ याफूंग के रूप में हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने दो एके-47, एक संगीन, चार मैगजीन, 119 कारतूस, एक वायरलेस हैंडसेट और 1.50 लाख क्यात (म्यांमार की मुद्रा) भी जमा किए हैं। प्रतिबंधित संगठन का मुख्यालय बांग्लादेश में है।
विज्ञापन