फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Four more people arrested in Assam Police exam paper leak case

असम पुलिस परीक्षा पेपर लीक मामले में चार और लोगों को किया गिरफ्तार

Mon, 12 Oct 2020 04:32 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 12 Oct 2020 04:32 AM IST
विज्ञापन
Four more people arrested in Assam Police exam paper leak case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

असम पुलिस परीक्षा पेपर लीक घोटाले में चार और लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि अब इस मामले में हिरासत में लिए गए आरोपियों के संख्या 49 हो गई है।

विज्ञापन


असम पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, चार जिलों में कई टीमों की तरफ से लगातार दो दिन तक मारे गए छापों के बाद करीब 5.4 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की गई है। गिरफ्तार किए गए चार लोगों में से एक सरकारी कर्मचारी समेत तीन को बोंगाइगांव जिले में दबोचा गया, जबकि एक अन्य को अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने गुवाहाटी से हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने पूरे राज्य में पांच मुकदमे दर्ज किए हैं। सीआईडी ने 20, नालबाड़ी जिला पुलिस ने 13, गुवाहाटी पुलिस अपराध शाखा ने 11 और लखीमपुर जिला पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है। अब तक कारबी आंगलांग जिले के दीप्हू में दर्ज मुकदमे में किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। हालांकि पुलिस अब तक उस दोषी को पकड़ने में सफल नहीं हो सकती है, जिसने सोशल मीडिया के जरिये उम्मीदवारों को पेपर लीक किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed