फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   four died in Badmer hooch tragedy

जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या हुई चार

Tue, 05 Apr 2016 07:53 PM IST
समीर शर्मा/ अमर उजाला, जयपुर
समीर शर्मा/ अमर उजाला, जयपुर Updated Tue, 05 Apr 2016 07:53 PM IST
सार

  • बीएसएफ के दो जवानों की मौत हुई थी
  • मरीजों का अस्पताल में आने का सिलसिला जारी है

विज्ञापन
four died in Badmer hooch tragedy
शराब से मौत

विस्तार

राजस्थान के बाड़मेर जिले में जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला अभी थमा नहीं है। सूत्रों के अनुसार मंगलवार को चार स्थानीय निवासियों की और मौत हो गई। एक दिन पूर्व बीएसएफ के दो जवानों की मौत हुई थी। हालांकि जिला प्रशासन ने देर शाम तक मरनेवालों की कुल संख्या की पुष्टि नहीं की थी।

विज्ञापन


इधर, प्रशासन ने शराब का सेवन नहीं करने को लेकर अलर्ट जारी किया है। मामले के तहत जहरीली शराब से मौतों के कारण पूरे बाड़मेर जिले में पुलिस, बीएसएफ और आबकारी महकमे में खलबली मची हुई है। दो सीमा सुरक्षा बल के जवान और दो स्थानीय निवासी अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जुझ रहे हैं।
विज्ञापन


मरीजों का अस्पताल में आने का सिलसिला जारी है। जांच एजेंसियों के अनुसार जहरीली अवैध अंग्रेजी शराब की यह खेप दो-तीन दिन पहले ही जिले में आई थी। इधर, पुलिस और आबकारी टीमों ने अवैध शराब बेचने वालों की धरपकड़ शुरू कर दी है। अब तक 50 से अधिक अवैध शराब बेचने वालों को पकड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed