फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Four booked for fire at Pune candle making unit that killed 7

Maharashtra: चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, मोमबत्ती फैक्ट्री में आग लगने से सात की मौत मामले में कार्रवाई

Sat, 09 Dec 2023 09:18 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: आदर्श शर्मा Updated Sat, 09 Dec 2023 09:18 PM IST
सार

बीते शुक्रवार को पुणे स्थित मोमबत्ती फैक्ट्री में आग लगने के बाद सात लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Four booked for fire at Pune candle making unit that killed 7
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते शुक्रवार को पुणे पिंपरी चिंचवड़ में मोमबत्ती निर्माण फैक्ट्री में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई थी। शनिवार को पुलिस ने मामले की कार्रवाई करते हुए चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैं। पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि बीते शुक्रवार को हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई थी, साथ ही 11 लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन


बता दें शुक्रवार को तकरीबन दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर तलावड़े स्थित मोमबत्तियां बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई थी। वहीं इसी बीच, महाराष्ट्र सरकार ने मृतकों के परियजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन


देहु रोड पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा कि बालासाहेब वैद्य की शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी सुतार के पास फैक्ट्री का स्वामित्व था। भारतीय दंड संहिता और विस्फोटक अधिनियम के प्रावधानों के तहत गैर इरादतन हत्या, दहनशील पदार्थ के साथ लापरवाही से काम करने और अन्य अपराधों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed