{"_id":"64dfe4079dee416dea07dc95","slug":"four-arrested-after-man-chops-off-finger-to-protest-tardy-probe-into-pune-suicide-case-maharashtra-news-hindi-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: दंपती आत्महत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, भाई के उंगली काट विरोध करने पर पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: दंपती आत्महत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, भाई के उंगली काट विरोध करने पर पुलिस ने की कार्रवाई
Sat, 19 Aug 2023 03:05 AM IST
गुलाम अहमद
पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sat, 19 Aug 2023 03:05 AM IST
सार
पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर मामले में कमलेश निकम, नरेश गायकवाड़, गणपति कांबले और शशिकांत साठे को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस
- फोटो : social media
विस्तार
महाराष्ट्र के ठाणे में एक दंपती को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया। इससे पहले, मृतक व्यक्ति के भाई ने मामले की जांच में देरी के विरोध में कैमरे के सामने अपनी उंगली काट ली। नंदकुमार नानावरे और उनकी पत्नी उज्ज्वला नानावरे ने कथित तौर पर एक अगस्त को ठाणे के उल्हासनगर में अपने घर की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर मामले में कमलेश निकम, नरेश गायकवाड़, गणपति कांबले और शशिकांत साठे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई तब की, जब नंदकुमार के भाई धनंजय नानावरे ने शुक्रवार को सतारा जिले के फलटन शहर के पास खंजर से अपनी उंगली काट ली।
विज्ञापन
धनंजय का एक कथित वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में, धनंजय ने आरोप लगाया है कि इस मामले में एक मंत्री शामिल है और उनके भाई ने मरने से पहले मंत्री का नाम लिया था, लेकिन मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। खंजर से अपनी एक उंगली काटने से पहले उन्होंने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिल जाता, वह हर हफ्ते शरीर का एक-एक हिस्सा काटकर सरकार को भेजेंगे। बाद में वह फलटन शहर के पुलिस स्टेशन में उतरा और उसे अस्पताल ले जाया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह अब पुणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन