फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Four armed persons seen in Raigad

मुंबई में दिखे हथियारों से लैस संदिग्ध, एक का स्कैच जारी

Fri, 23 Sep 2016 02:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 23 Sep 2016 02:31 PM IST
विज्ञापन
Four armed persons seen in Raigad

नौसेना के उरण बेस के पास हथियारों से लैस 5-6 संदिग्ध युवकों के देखे जाने के बाद मुंबई के तटीय क्षेत्र और आसपास के इलाकों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। मुंबई से करीब 47 किमी दूर स्थित इस नौसेना बेस के पास बृहस्पतिवार सुबह कुछ स्कूली बच्चों ने पठान सूट पहने इन लोगों को घूमते हुए देखा था। सुरक्षा एजेंसियां अब इन संदिग्धों की तलाश में जुट गई हैं। 

विज्ञापन


नौसेना के प्रवक्ता कमांडर राहुल सिन्हा ने बताया कि रिपोर्टों के मुताबिक पठान सूट पहने 5-6 लोगों को संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखा गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने हथियार और बैग भी ले रखे थे। मालूम हो कि 26/11 के मुंबई हमले को अंजाम देने वाले आतंकी भी समुद्र के रास्ते ही पाकिस्तान से मुंबई पहुंचे थे और उन्होंने शहर में जमकर कहर बरपाया था।
विज्ञापन


उड़ी हमले के चार दिन बाद संदिग्धों की सूचना पर सुरक्षा एजेंसियां तत्काल सक्रिय हो गईं। एनएसजी, महाराष्ट्र पुलिस का विशेष कमांडो दस्ता फोर्स वन और एटीएस को संदिग्धों की तलाश और सुरक्षा में लगाया गया है। नौसेना अपने हेलीकॉप्टरों से भी निगहबानी कर रही है। साथ ही समुद्र में गश्त के लिए पोतों और तेज रफ्तार बोटों को लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तट रक्षक बल को भी सतर्क किया गया

Four armed persons seen in Raigad
Indian navy

​दिल्ली से सटे मानेसर में भी एनएसजी की एक यूनिट को अलर्ट पर रखा गया है। नौसेना की पश्चिमी कमान ने मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे और रायगढ़ के तटीय क्षेत्र में उच्चतम स्तर का अलर्ट जारी किया है। तट रक्षक बल को भी सतर्क किया गया है। 

पुलिस के मुताबिक उरण एजुकेशन सोसाइटी के स्कूल के कुछ बच्चों ने अलग-अलग घटनाओं में बृहस्पतिवार सुबह संदिग्धों को उरण और करंजा क्षेत्र में घूमते देखा। उनके टीचरों ने बाद में इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद गेटवे ऑफ इंडिया, राज भवन, बांबे हाई, भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर और अन्य प्रमुख प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सख्त कर दी गई है।

उरण में नौसेना के मैरीन कमांडो (मार्कोज) भी रहते हैं। सूत्रों के मुताबिक बच्चों ने पुलिस को यह भी बताया है कि संदिग्ध किसी विदेशी भाषा में बात कर रहे थे। मुंबई पुलिस ने एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया है, जिस पर संदिग्धों के बारे में सूचना दी जा सकती है। अलर्ट के बाद बृहस्पतिवार को उरण में स्कूलों को बंद करा दिया गया। 

बेहद अहम है उरण

Four armed persons seen in Raigad

रायगढ़ जिले के उरण के पास ही नौसेना की पश्चिमी कमान का सबसे बड़ा बेस, भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर, उवर्रक प्लांट, रिफाइनरी, बिजली संयंत्र, देश का सबसे पड़ा कंटेनर पोर्ट जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट स्थित है। साथ ही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की यहां से दूरी 50 किमी से भी कम है। 

त्रिस्तरीय है तट की सुरक्षा
-गहरे समुद्र में नौसेना निगरानी करती है। ताकि देश के समुद्री सीमा क्षेत्र में परिंदा भी पर नहीं मार सके। 
-तट के पास समुद्री क्षेत्र में निगरानी का काम कोस्ट गार्ड यानी तट रक्षक बल का है। 
- तटों पर निगरानी का जिम्मा स्थानीय पुलिस का है, जिसके लिए तटीय थाने भी बनाए गए हैं। पुलिस तटीय क्षेत्र में गतिविधियों पर पूरी नजर रखती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed