{"_id":"693437e9c6b1e6374d0c439b","slug":"foundation-stone-laid-babri-masjid-bengal-mla-humayun-kabir-say-build-islamic-hospital-medical-college-helipad-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: बंगाल में रखी गई नई बाबरी मस्जिद की नींव, MLA हुमांयू कबीर बोले- अब इस्लामिक अस्पताल-होटल भी...","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: बंगाल में रखी गई नई बाबरी मस्जिद की नींव, MLA हुमांयू कबीर बोले- अब इस्लामिक अस्पताल-होटल भी...
Sat, 06 Dec 2025 07:34 PM IST
हिमांशु चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Sat, 06 Dec 2025 07:34 PM IST
सार
MLA Humayun Kabir Statement: बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखने के बाद हुमांयु कबीर ने 300 करोड़ रुपये के मेगा प्रोजेक्ट की घोषणा करते हुए बताया कि मस्जिद के साथ इस्लामिक अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, होटल-कम-रेस्तरां, पार्क और हेलीपैड भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
हुमांयु कबीर
- फोटो : ANI
विस्तार
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद के शिलान्यास के बाद एक और नया बयान दिया है। कबीर ने साफ कहा है कि मस्जिद निर्माण के साथ वह कई और बड़े इस्लामिक प्रोजेक्ट शुरू करेंगे और मुस्लिम समुदाय का मिल रहा समर्थन उनके लिए ताकत का काम कर रहा है।
विज्ञापन
कबीर ने दावा किया कि उन्होंने बेलडांगा में न सिर्फ मस्जिद का शिलान्यास किया है बल्कि आगे इस्लामिक अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, होटल-कम-रेस्तरां, पार्क और हेलीपैड बनाने की भी योजना तैयार कर ली है। उन्होंने कहा कि यह पूरा प्रोजेक्ट करीब 300 करोड़ रुपये का होगा और इसमें स्थानीय मुस्लिम समुदाय बड़ा योगदान दे रहा है।
विज्ञापन
300 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का दावा
हुमायूं कबीर ने कहा कि उनका ड्रीम प्रोजेक्ट बनकर तैयार होगा और यह क्षेत्र में इस्लामिक संस्थानों का नया केंद्र बनेगा। उन्होंने दावा किया कि मस्जिद के साथ अस्पताल और मेडिकल कॉलेज बनने से हजारों लोगों को सुविधा और रोजगार मिलेगा। कबीर ने कहा कि यह सिर्फ धार्मिक परियोजना नहीं बल्कि सामाजिक जरूरतों को पूरा करने वाला कदम है।
विज्ञापन
नींव रखने के बाद कबीर ने यह भी कहा कि वह कोई असंवैधानिक काम नहीं कर रहे हैं और भारत का संविधान किसी को भी मंदिर, चर्च या मस्जिद बनाने का अधिकार देता है। उन्होंने दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में माना था कि बाबरी मस्जिद को गिराया गया था, इसलिए “बंगाल के मुसलमानों को नई बाबरी मस्जिद बनाने का पूरा अधिकार है। कबीर ने यह भी कहा कि उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, लेकिन अल्लाह के साथ रहने वालों को कोई नहीं रोक सकता।
ये भी पढ़ें- 'अगर कोई अपने पैसे से मस्जिद बनाता है, तो...', हुमायूं कबीर के मस्जिद बनाने के फैसले पर अबू आजमी
मस्जिद शिलान्यास पर विवाद जारी
बेलडांगा में बाबरी मस्जिद का शिलान्यास होते ही राज्य की राजनीति गर्म हो गई है। टीएमसी ने उन्हें निलंबित कर दिया है, लेकिन कबीर ने कहा कि उन्हें जनता का समर्थन मिल रहा है और वह पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज उन्हें जिस तरह से आगे बढ़ा रहा है, वह उसे कभी नहीं भूलेंगे और उनका यह प्रोजेक्ट हर हाल में पूरा होगा।
कबीर ने कहा कि यह परियोजनाएं समाज को समर्पित हैं और वह किसी दबाव में आने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें जो समर्थन मिल रहा है, वह ऐतिहासिक है और वह इसे कभी नहीं भूलेंगे। कबीर ने दोहराया कि 300 करोड़ के इस पूरे प्रोजेक्ट को वह चरणबद्ध तरीके से जमीन पर उतारेंगे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन