फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Union minister P Chidambaram court hearing in INX media case

INX Media case: भ्रष्टाचार के एक मामले में पी चिदंबरम के खिलाफ सुनवाई, बेटे कार्ति पर भी आरोप

Fri, 09 Jul 2021 07:52 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 09 Jul 2021 07:52 AM IST
सार

पी चिदंबरम पर साल 2007 में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की सरकार में वित्त मंत्री रहते हुए फॉरेन इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड (एफआईपीबी) से मंजूरी दिलाने के लिए रिश्वत लेने का आरोप है

विज्ञापन
Former Union minister P Chidambaram court hearing in INX media case
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम के खिलाफ आईएनएक्स मीडिया मामले से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में आज दिल्ली की एक अदालत में सुनवाई होगी। राउज एवेन्यू कोर्ट में मामले की सुनवाई होगी। बता दें कि सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में चिदंबरम को 21 अगस्त 2019 को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


इंद्राणी मुखर्जी से मुलाकात की बात हुई थी लीक
गौरतलब है कि सीबीआई ने 15 मई 2017 को मामला दर्ज किया था, जिसमें 2007 में आईएनएक्स मीडिया समूह को विदेशों से 305 करोड़ रुपये प्राप्त करने के लिए विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड द्वारा दी गई मंजूरी में अनियमितता बरतने के आरोप लगाए गए थे। इस दौरान यूपीए शासन काल में चिदंबरम वित्त मंत्री थे। इसके बाद ही ईडी ने इस संबंध में मामला दर्ज किया था। पी चिदंबरम सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद 5 दिसंबर 2019 को रिहा हुए थे।  ईडी की पड़ताल में पी चिदंबरम से आईएनएक्स मीडिया के पीटर और इंद्राणी मुखर्जी के इस सिलसिले में मुलाकात करने की बात भी सामने आई थी 
विज्ञापन


केंद्र पर चिदंबरम का हमला
वहीं पिछले दिनों मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल के लिए डॉक्टर हर्षवर्धन के इस्तीफे पर पी चिंदबरम ने सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चिदंबरम ने कहा कि इससे यह पता चलता है कि सरकार कोविड महामारी को प्रबंधित करने में विफल रही है। चिदंबरम ने आगे कहा, 'इन इस्तीफों में मंत्रियों के लिए एक सबक है। अगर चीजें सही होती हैं, तो इसका श्रेय पीएम को जाता और अगर चीजें गलत होती हैं तो मंत्रियों से इस्तीफा देने के लिए दबाव बनाया जाता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed