{"_id":"631876789697ff5a2128b65a","slug":"former-tamil-nadu-cm-and-aiadmk-leader-edappadi-palaniswami-10-dmk-mlas-are-in-touch-with-us-to-switch-side","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: पलानीस्वामी बोले- 10 DMK विधायक हमारे संपर्क में, अन्नाद्रमुक से लगाव इसकी वजह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: पलानीस्वामी बोले- 10 DMK विधायक हमारे संपर्क में, अन्नाद्रमुक से लगाव इसकी वजह
Wed, 07 Sep 2022 04:55 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 07 Sep 2022 04:55 PM IST
सार
AIADMK की 11 जुलाई को आम परिषद की बैठक हुई थी। इस बैठक में पलानीस्वामी को पार्टी का अंतरिम महासचिव, शीर्ष पद के रूप में चुना गया था।
विज्ञापन
Edappadi Palaniswami
- फोटो : ANI
विस्तार
तमिलनाडु के पूर्व सीएम और AIADMK नेता एडप्पादी पलानीस्वामी ने बुधवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में कई राजनीतिक दल हैं, लेकिन सभी को अन्नाद्रमुक से लगाव है। 10 DMK विधायक अपना पक्ष बदलने के लिए हमारे संपर्क में हैं।
विज्ञापन
तमिलनाडु के विपक्षी दल अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) में उठापटक जारी है। मद्रास हाईकोर्ट ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और AIADMK नेता पनीरसेल्वम को तगड़ा झटका दिया था। कोर्ट ने 11 जुलाई को हुई अन्नाद्रमुक की आम परिषद (जीसी) की बैठक को वैध ठहराया था और एकल पीठ के उस आदेश को खारिज कर दिया था, जिसमें इस बैठक को अवैध करार दिया गया था।
विज्ञापन
AIADMK की 11 जुलाई को आम परिषद की बैठक हुई थी। इस बैठक में पलानीस्वामी को पार्टी का अंतरिम महासचिव, शीर्ष पद के रूप में चुना गया था। वहीं पन्नीरसेल्वम को पार्टी से बाहर कर दिया गया था, जिसके खिलाफ पनीरसेल्वम ने हाईकोर्ट का रुख किया था।
विज्ञापन
इस बीच अन्नाद्रमुक नेता ओ पनीरसेल्वम ने भी अपने प्रतिद्वंद्वी एडप्पादी के पलानीस्वामी (ईपीएस) को संयुक्त रूप से पार्टी चलाने के लिए मतभेद खत्म कर दोस्ती की पेशकश की थी। उन्होंने कहा था कि जो बीत गया उसे जाने दें। पलानीस्वामी ने ओपीएस के साथ किसी भी तरह के संबंध से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि उनकी वजह से ही 2021 के विधानसभा चुनावों में पार्टी को करारी हार मिली थी।