फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Harish Salve Caroline Brossard News: Former Solicitor General Harish Salve Second Marriage News

Harish Salve: ब्रिटिश कलाकार के साथ दूसरी शादी रचाने जा रहे हैं पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे

Mon, 26 Oct 2020 06:12 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 26 Oct 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
Harish Salve Caroline Brossard News: Former Solicitor General Harish Salve Second Marriage News
हरीश साल्वे और उनकी होने वाली पत्नी कैरोलिन ब्रोसार्ड - फोटो : सोशल मीडिया

Harish Salve: 38 साल लंबा वैवाहिक जीवन व्यतीत करने के बाद देश के पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे दूसरा विवाह करने जा रहे हैं। साल्वे 28 अक्तूबर को लंदन की रहने वाली और पेशे से कलाकार कैरोलिन ब्रोसार्ड से शादी रचाने जा रहे हैं। बता दें कि साल्वे इसी साल जून में अपनी पत्नी मीनाक्षी साल्वे से कानूनी रूप से अलग हो गए थे। साल्वे (65) और ब्रोसार्ड (56), दोनों की ही यह दूसरी शादी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार साल्वे और ब्रोसार्ड की मुलाकात एक कला प्रदर्शनी के दौरान हुई थी। दोनों एक दूसरे को करीब एक साल से जानते हैं। विवाह समारोह के बारे में साल्वे ने कहा है कि कार्यक्रम बिना धूमधाम के बेहद सादगी के साथ होगा। चर्च में होने वाली इस शादी में 15 मेहमान ही शामिल होंगे। बता दें कि साल्वे की दो बेटियां हैं और ब्रोसार्ड की भी एक बेटी है। 
विज्ञापन

 

देश के सबसे महंगे वकीलों में से एक हैं साल्वे

हरीश साल्वे देश के सबसे महंगे वकीलों में से एक हैं। वह अंतरराष्ट्रीय अदालत (आईसीजे) में भारत की ओर से पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव के मामले की पैरवी कर चुके हैं। वह वोडाफोन और आईटीसी जैसी कंपनियों के साथ मुकेश अंबानी और रतन टाटा जैसी हस्तियों के केस भी लड़ चुके हैं। जनवरी में वह इंग्लैंड एंड वेल्स की क्वींस काउंसिल के लिए चुने गए थे। लंदन में रहकर भी वह डिजिटल माध्यम से भारत में वकालत कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed