{"_id":"66ba94d0b0602eba240fd185","slug":"former-pwd-engineer-in-odisha-has-huge-wealth-made-through-corruption-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: पीडब्ल्यूडी के पूर्व इंजीनियर के पास डेढ़ किलो सोना 10 फ्लैट, सात प्लॉट और 2.7 करोड़ जमा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: पीडब्ल्यूडी के पूर्व इंजीनियर के पास डेढ़ किलो सोना 10 फ्लैट, सात प्लॉट और 2.7 करोड़ जमा
Tue, 13 Aug 2024 04:33 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
एजेंसी, भुवनेश्वर
एजेंसी, भुवनेश्वर
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Tue, 13 Aug 2024 04:33 AM IST
सार
सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भुवनेश्वर, कटक व झारसुगुड़ा में मिश्रा से जुड़े नौ स्थानों पर छापे मारे गए। इस दौरान उसके 10 फ्लैट, सात प्लॉट, 2.7 करोड़ की बैंक जमा राशि, 1.5 किग्रा सोना और 6 लाख रुपये नकद मिले। कई ब्रांडेड घड़ियां भी बरामद की गई हैं, जिनमें 13 लाख रुपये की कीमत की रोलेक्स घड़ी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
पूर्व पीडब्ल्यूडी इंजीनियर के यहां से बरामद सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा में लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त इंजीनियर ताराप्रसाद मिश्रा के पास डेढ किलो सोना, 2.70 करोड़ रुपये की जमा राशि, लग्जरी कारें व 10 फ्लैट होने का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भुवनेश्वर, कटक व झारसुगुड़ा में मिश्रा से जुड़े नौ स्थानों पर छापे मारे गए। इस दौरान उसके 10 फ्लैट, सात प्लॉट, 2.7 करोड़ की बैंक जमा राशि, 1.5 किग्रा सोना और 6 लाख रुपये नकद मिले। कई ब्रांडेड घड़ियां भी बरामद की गई हैं, जिनमें 13 लाख रुपये की कीमत की रोलेक्स घड़ी भी शामिल हैं। दो लग्जरी कारें बरामद किए जाने के अलावा मिश्रा की बेटी की मेडिकल शिक्षा पर अवैध कमाई से 80 लाख रुपये खर्च किए जाने का भी पता चला है। जांच में अमेरिका, थाईलैंड, वियतनाम, यूएई, कनाडा, मैक्सिको, मलयेशिया और सिंगापुर की विदेशी मुद्राएं मिलीं। शेयरों व म्यूचुअल फंड में जमा और निवेश का मूल्यांकन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन