फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Prime Minister nephew in wife assault case.

पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह के भतीजे पर पत्नी के उत्पीड़न का केस

Thu, 12 May 2016 04:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Thu, 12 May 2016 04:58 PM IST
विज्ञापन
Former Prime Minister nephew in wife assault case.
यूपी पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
राजा मांडा व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय विश्वनाथ प्रताप सिंह के भतीजे विक्रम सिंह के खिलाफ कोरांव थाने में पत्नी के उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


तहरीर के मुताबिक आरोप है कि शराब के नशे में पत्नी को लात-घूंसों और बेल्ट से पीटकर लहूलुहान कर दिया। मंगलवार को कोरांव पुलिस ने शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।

पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह के भाई चंद्रशेखर प्रताप सिंह का परिवार कोरांव के रामगढ़ डईया किले में रहता है। चंद्रशेखर सिंह के बेटे हैं विक्रम सिंह। जिनकी शादी मालविका सिंह के साथ हुई है। उनके एक बेटा इंद्रशेखर है। इंद्रशेखर मंगलवार को थाने पहुंचे और अपने पिता विक्रम सिंह के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन


उनका आरोप था कि ठीक से चश्मा न पहनाने पर पिता विक्रम सिंह ने मां मालविका सिंह की बेरहमी से पिटाई की। यह भी आरोप लगाया कि शराब के नशे में पिता के पीटे जाने से मां काफी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि चंद्रशेखर के मुताबिक शादी के बाद से ही उनके पिता विक्रम मां मालविका का उत्पीड़न करते हैं। जब तब उनकी पिटाई की जाती है। कोरांव पुलिस मुकदमा लिखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed