{"_id":"5d5a82728ebc3e898e6822aa","slug":"former-prime-minister-manmohan-singh-elected-for-rajya-sabha-from-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह
Mon, 19 Aug 2019 05:35 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 19 Aug 2019 05:35 PM IST
विज्ञापन
मनमोहन सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राजस्थान से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए हैं। सोमवार को नामांकन पत्र वापसी के अंतिम दिन राज्यसभा की एक सीट के उपचुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को निर्विरोध चुने जाने की घोषणा की गई।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी के निधन के बाद एक सीट खाली हो गई थी। निर्विरोध चुने जाने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बधाई दी।
पिछले मंगलवार को मनमोहन सिंह ने राज्यसभा की सदस्यता के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। नामांकन दाखिल करने के लिए मनमोहन सिंह के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी मौजूद थे। भाजपा या किसी और दल ने उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतारा। अब मनमोहन सिंह 3 अप्रैल 2024 तक राज्यसभा के सदस्य रहेंगे। इससे पहले वे तीन दशक तक असम से राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। उनका कार्यकाल 14 जून को ही समाप्त हुआ था।

I congratulate former PM Dr #ManmohanSingh ji on being elected unopposed as a member of #RajyaSabha from #Rajasthan. Dr Singh’s election is a matter of pride for entire state. His vast knowledge and rich experience would benefit the people of Rajasthan a lot. pic.twitter.com/YfkDQTxzpk
विज्ञापन विज्ञापन— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) August 19, 2019