फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   former prime minister manmohan singh elected for rajya sabha from rajasthan

राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह  

Mon, 19 Aug 2019 05:35 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 19 Aug 2019 05:35 PM IST
विज्ञापन
former prime minister manmohan singh elected for rajya sabha from rajasthan
मनमोहन सिंह - फोटो : फाइल फोटो
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राजस्थान से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए हैं। सोमवार को नामांकन पत्र वापसी के अंतिम दिन राज्यसभा की एक सीट के उपचुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को निर्विरोध चुने जाने की घोषणा की गई।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी के निधन के बाद एक सीट खाली हो गई थी। निर्विरोध चुने जाने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बधाई दी।
विज्ञापन



पिछले मंगलवार को मनमोहन सिंह ने राज्यसभा की सदस्यता के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। नामांकन दाखिल करने के लिए मनमोहन सिंह के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी मौजूद थे। भाजपा या किसी और दल ने उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतारा। अब मनमोहन सिंह 3 अप्रैल 2024 तक राज्यसभा के सदस्य रहेंगे। इससे पहले  वे तीन दशक तक असम से राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। उनका कार्यकाल 14 जून को ही समाप्त हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed