फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former PM Manmohan will not go even after getting invitation of Kartarpur corridor inauguration

करतारपुर कॉरिडोर उद्घाटन : निमंत्रण मिलने पर भी पाक नहीं जाएंगे पूर्व पीएम मनमोहन

Tue, 01 Oct 2019 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 01 Oct 2019 06:00 AM IST
सार

  • कांग्रेस ने संकेत दिया है कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह इस कॉरिडोर के उद्घाटन का न्योता स्वीकार नहीं करेंगे
  • विदेश मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि कॉरिडोर का उद्घाटन नवंबर में है
  • इससे जुड़े समारोह के संदर्भ में पाकिस्तान ने अभी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है

विज्ञापन
Former PM Manmohan will not go even after getting invitation of  Kartarpur corridor inauguration
मनमोहन सिंह (फाइल फोटो)

विस्तार

करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के बहाने ओछी राजनीति पर उतरे पाकिस्तान का मंसूबा पूरा नहीं होगा। कांग्रेस ने संकेत दिया है कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह इस कॉरिडोर के उद्घाटन का न्योता स्वीकार नहीं करेंगे। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने इस कॉरिडोर केउद्घाटन समारोह में पूर्व पीएम सिंह को निमंत्रण भेजने की घोषणा की है। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को निमंत्रण के सवाल पर कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि कॉरिडोर का उद्घाटन नवंबर में है। इससे जुड़े समारोह के संदर्भ में पाकिस्तान ने अभी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। पूर्व पीएम सिंह को निमंत्रण के जरिये पाकिस्तान ने बिना वजह विवाद पैदा करने की कोशिश की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने पीएम मोदी को निमंत्रण के सवाल पर कुछ नहीं कहा है, ऐसे में इस मामले में टिप्पणी जरूरी नहीं है। वैसे भी दोनों देशें के वर्तमान देशों के द्विपक्षीय संबंध जिस दौर से गुजर रहा है, उस स्थिति में पीएम मोदी का वहां जाना संभव भी नहीं था।


उधर कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि अभी पूर्व पीएम सिंह को पाकिस्तान की ओर से न्योता नहीं मिला है। हालांकि न्योता मिलने के बावजूद पूर्व पीएम वहां नहीं जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed