फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former PM HD Deve Gowda meets Telangana CM K Chandrasekhar Rao

KCR: तेलंगाना सीएम को मिला देवेगौड़ा का साथ, कहा- हमें सांप्रदायिक ताकतों से देश को बचाना होगा

Tue, 15 Feb 2022 08:56 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क अमर उजाला, हैदराबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 15 Feb 2022 08:56 PM IST
सार

मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर इन दिनों चौतरफा घिरे हैं। पुलवामा हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर के चंद्रशेखर ने सवाल उठाए थे।

विज्ञापन
Former PM HD Deve Gowda meets Telangana CM K Chandrasekhar Rao
एचड़ी देवगौड़ा ने के चंद्रशेखर से की मुलाकात. - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने मंगलवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से बात की। इस दौरान दोनों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। चर्चा के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि 'बधाई हो आपने बड़ी लड़ाई लड़ी है, हम आपके साथ हैं, हमें सांप्रदायिक ताकतों से लड़ना होगा और देश को बचाना होगा।'
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर इन दिनों चौतरफा घिरे हैं। पुलवामा हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर के चंद्रशेखर ने सवाल उठाए थे। पुलवामा हमले की तीसरी बरसी पर सोमवार को मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे। उन्होंने कहा था कि भाजपा झूठा प्रचार करती है। सरकार को सबूत पेश करने चाहिए।
विज्ञापन


इतना ही नहीं के चंद्रशेखर राव ने आगे कहा था कि, सेना सीमा पर लड़ रही है। कोई मर रहा है, तो वह सेना के जवान हैं। उन्हें इसका श्रेय देना चाहिए, लेकिन भाजपा राजनीतिक रूप से सर्जिकल स्ट्राइक का उपयोग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, के चंद्रशेखर राव का यह बयान असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा के बयान पर आया था। हिमंता बिस्वा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था कि राहुल गांधी सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगते हैं। क्या हमने कभी सबूत मांगा कि राहुल गांधी राजीव गांधी के ही बेटे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed