फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former PM HD Deve Gowda hospitalised Due to infection know health update

HD Deve Gowda: पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती; जानें अब कैसा है हाल

Tue, 07 Oct 2025 06:24 PM IST
लव. गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: लव. गौर Updated Tue, 07 Oct 2025 06:24 PM IST
सार

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  मंगलवार को संक्रमण के बाद मणिपाल अस्पताल में एडमिट कराया गया है, जहां वो डॉक्टर्स की निगरानी में हैं।  

विज्ञापन
Former PM HD Deve Gowda hospitalised Due to infection know health update
पूर्व पीएम एच. डी. देवेगौड़ा - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस पार्टी के अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा को तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते एचडी देवगौड़ा को बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे 92 वर्षीय देवगौड़ा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसी सिलसिले में उन्हें बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया।अस्पताल की ओर से एक बयान भी जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा को संक्रमण के कारण ओल्ड एयरपोर्ट रोड स्थित मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वर्तमान में डॉक्टर्स की टीम उन पर निगरानी रख रही है।  
विज्ञापन


जानिए अब कैसी है पूर्व पीएम की तबीयत? 

बताया जा रहा है कि बीती रात उनकी तबीयत में अचानक बदलाव आया। अस्पताल प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें संक्रमण के इलाज के लिए भर्ती किया गया है और इस समय उनकी स्थिर में सुधार है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। वहीं पारिवारिक सूत्रों के अनुसार 92 वर्षीय जेडीएस प्रमुख को बुखार था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल देवगौड़ा का मणिपाल अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है। डॉ. सुदर्शन बल्लाल के नेतृत्व में देवगौड़ा का इलाज चल रहा है। उन पर इलाज का असर हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को उन्हें आईसीयू से वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा।


देश के 11वें प्रधानमंत्री रहे एचडी देवगौड़ा

बता दें कि एचडी देवेगौड़ा, जिनका पूरा नाम हरदानहल्ली डोड्डेगौड़ा देवगौड़ा हैं, वो देश के 11 प्रधानमंत्री रहे हैं। उन्होंने 1 जून 1996 से लेकर 21 अप्रैल 1997 तक प्रधानमंत्री का पद संभाला। वहीं 1994 से 1996 तक कर्नाटक के 14वें मुख्यमंत्री भी रहे। मौजूदा वक्त में देवगौड़ा राज्यसभा में संसद सदस्य हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed