फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former odisha minister kamala das passed away chief minister naveen patnaik condolences

Odisha: ओडिशा की पूर्व मंत्री कमला दास का निधन, फेफड़ों में पाया गया था संक्रमण; गृहनगर में होगा अंतिम संस्कार

Fri, 12 Apr 2024 02:38 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटक Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 12 Apr 2024 02:38 PM IST
सार

इलाज के दौरान कमला दास के फेफडों में संक्रमण का पता चला। बाद में उन्हें कटक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिछले तीन दिनों से वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं और शुक्रवार की मध्य रात्रि 12:30 बजे उनका निधन हो गया।

विज्ञापन
Former odisha minister kamala das passed away chief minister naveen patnaik condolences
कमला दास - फोटो : Social Media

विस्तार

ओडिशा की पूर्व मंत्री कमला दास का शुकवार को कटक के एक अस्तपताल में निधन हो गया। उनके परिवार ने इसकी जानकारी दी। 79 वर्षीय कमला दास को दो सप्ताह पहले सीने में दर्द के बाद भुवनेश्वर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


इलाज के दौरान फेफड़ों में पाया गया था संक्रमण
इलाज के दौरान उनके फेफडों में संक्रमण का पता चला। बाद में उन्हें कटक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिछले तीन दिनों से वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं और शुक्रवार की मध्य रात्रि 12:30 बजे उनका निधन हो गया। 
विज्ञापन


बता दें कि 1990 में जनता दल की टिकट पर बालासोर जिले के भोगरई सीट से सांसद चुनी गई थीं। 1995 में उन्हें दोबारा सांसद नियुक्त किया गया। इसके बाद 2000 में वह बीजू जनता दल (बीजेडी) उम्मीदवार के रूप में सांसद बनी। उन्हें बिजू पटनायक सरकार में शिक्षा एवं युवा सेवा राज्य मंत्री और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री के तौर पर नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवीन पटनायक की सरकार में वह महिला एवं बाल विकास मंत्री भी रहीं। साल 2001 में उन्हें मंत्री पद से हटा दिया गया था, जिसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गईं। 2014 में वह बीजेडी में वापस लौट आईं। पूर्व राज्य मंत्री कमला दास के शव को उनके गृहनगर ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।

सीएम नवीन पटनायक ने जताया दुख
कमला दास के निधन की खबर पाकर ओडिशा के मुख्यमंत्री (सीएम) नवीन पटनायक ने शोक जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "पूर्व नेता और मंत्री कमला दास के निधन की खबर पाकर दुखी हूं। जनसेवा में उनके कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी आत्मा को शांति मिले। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed