{"_id":"6191657d259b7f6b5d091d7c","slug":"former-mizoram-cm-lal-thanhawla-announces-to-retire-from-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोषणा: मिजोरम के पूर्व सीएम ललथनहवला राजनीति से जल्द लेंगे संन्यास, पहले ही दे दिए थे संकेत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
घोषणा: मिजोरम के पूर्व सीएम ललथनहवला राजनीति से जल्द लेंगे संन्यास, पहले ही दे दिए थे संकेत
Mon, 15 Nov 2021 01:09 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, आइजोल
पीटीआई, आइजोल
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 15 Nov 2021 01:09 AM IST
सार
ललथनहवला 1984 से 2018 के बीच पांच बार राज्य के मुख्यमंत्री बने। बीते 6 कार्यकालों में मिजोरम में दो ही मुख्यमंत्री रहे हैं।
विज्ञापन
ललथनहवला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिजोरम के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री ललथनहवला ने जल्द ही राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही राजनीति से संन्यास ले लेंगे और प्रदेश में पार्टी के नेतृत्व को किसी युवा और ऊर्जावान नेता को सौंप देंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ललथनहवला की उम्र 80 से ऊपर है। उन्होंने रविवार को मीडियाकर्मियों से कहा कि वह राजनीति से संन्यास लेने लेंगे और उन्होंने 2023 में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव में नहीं लड़ने का फैसला किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वे युवा नेताओं के लिए जगह बनाने के लिए केवल मौजूदा कार्यकाल (2019-2022) के लिए कांग्रेस नेतृत्व को संभालेंगे, जो अधिक सक्षम और ऊर्जावान हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि नए नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का विकास जारी रहेगा।
विज्ञापन
पांच बार मुख्यमंत्री रहे हैं ललथनहवला
ललथनहवला 1960 के दशक में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के नेतृत्व वाले भूमिगत आंदोलन में शामिल हो गए थे और 1967 में जेल से रिहा होने के बाद सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया था।1973 में वह मिजोरम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) के अध्यक्ष बने, जिस पद पर वे आज तक हैं।
ललथनहवला का मिजोरम के सीएम के तौर पर लंबा अनुभव रहा है। 1978 में केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव में विधायक के रूप में चुने जाने के बाद, ललथनहवला 1998 और 2018 में केवल दो राज्य विधानसभा चुनाव हारे थे। वह 1984 से 2018 के बीच पांच बार राज्य के मुख्यमंत्री बने। बीते 6 कार्यकालों में मिजोरम में दो ही मुख्यमंत्री रहे हैं।