फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh lawyer has been arrested and brought to Delhi on transit remand

वसूली कांड: सीबीआई ने अब अनिल देशमुख के वकील को गिरफ्तार किया, दिल्ली की कोर्ट में पेशी

Thu, 02 Sep 2021 11:14 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 02 Sep 2021 11:14 AM IST
सार

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपये की वसूली करने के आरोप वाले केस में सीबीआई ने उनके वकील को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Former Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh lawyer has been arrested and brought to Delhi on transit remand
अनिल देशमुख

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपये की वसूली करने के आरोप वाले केस में सीबीआई ने गुरुवार को उनके वकील को गिरफ्तार कर लिया है। वकील को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया है। बता दें कि इस मामले में अब तक सीबीआई के सब-इंस्पेक्टर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक वकील का नाम आनंद दागा है। उनपर अंतर्राष्ट्रीय कागजात लीक करने का आरोप है। जो कि अनिल देशमुख के लोगों को भी दिया गया। इसी आरोप को जानकारी के मुताबिक यह वकील महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के लिए काम करता था।   
विज्ञापन

सीबीआई ने अपने ही अधिकारी को किया गिरफ्तार
सीबीआई ने 100 करोड़ वसूली मामले में अपने ही एक एसआई को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एसआई देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की प्रारंभिक जांच को प्रभावित करने के लिए रिश्वत ले रहा था। बता दें कि जांच एजेंसी ने इलाहाबाद और दिल्ली में भी छापे मारे।

अनिल देशमुख ने की समन को रद्द करने की मांग 
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर मनी लॉन्ड्रिंग जांच में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उन्हें जारी किए गए समन को रद्द करने की मांग की है।


मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह ने लगाए थे गंभीर आरोप
उल्लेखनीय है कि मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि देशमुख वसूली कांड में लिप्त रहे हैं। परमबीर सिंह ने आरोप लगाया है कि देशमुख ने मुंबई पुलिस के बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे से हर महीने 100 करोड़ रुपये वसूली करने के लिए कहा था।बता दें कि देशमुख के खिलाफ 11 मई को मामला दर्ज किया गया था। इससे पहले सीबीआई ने अप्रैल में देशमुख के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज करते हुए उनके चार परिसरों पर छापेमारी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed