फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Kolkata Police Commissioner Rajeev Kumar became Principal Secretary of IT and E Department

प. बंगाल : कोलकाता पुलिस के पूर्व प्रमुख राजीव कुमार बने आईटी विभाग के प्रधान सचिव

Fri, 27 Dec 2019 01:24 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 27 Dec 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Former Kolkata Police Commissioner Rajeev Kumar became Principal Secretary of IT and E Department
राजीव कुमार (फाइल फोटो)

पश्चिम बंगाल में ममता सरकार ने गुरुवार को कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार को सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक विभाग में प्रधान सचिव नियुक्त किया। राजीव कुमार फिलहाल सीआईडी (अपराध जांच विभाग) में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर हैं। 

विज्ञापन


राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक राजीव कुमार आईपीएस अधिकारी कुमार देवाशीष सेन के स्थान पर यह जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं सेन अब पश्चिम बंगाल आवासन अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड में सीएमडी का पद संभालेंगे।

विज्ञापन

सारदा चिटफंड मामले में सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप

1989 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार सारदा चिटफंड मामले की जांच में राज्य सरकार की ओर से गठित विशेष जांच दल में थे। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने साल 2014 में इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी थी। सीबीआई ने इस साल फरवरी में राजीव से पूछताछ भी की थी।

राजीव पर सारदा चिटफंड मामले में सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है। एसआईटी अध्यक्ष के तौर पर राजीव ने जम्मू-कश्मीर में सारदा प्रमुख सुदीप्त सेन और उसकी सहयोगी देवयानी को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि कुमार ने उनके पास मिली एक डायरी को गायब कर दिया था। इस डायरी में उन सभी नेताओं के नाम थे जिन्होंने चिटफंड कंपनी से रुपये लिए थे। 

कई हाई प्रोफाइल मामलों में कमाया नाम

राजीव कुमार ने माओवादियों के खिलाफ अपनी क्षमता साबित की। लालगढ़ आंदोलन के नेता छत्रधर महतो और अन्य माओवादी नेताओं (सितंबर 2009 में) की गिरफ्तारी के पीछे भी राजीव कुमार का दिमाग था। 

जब राजीव कुमार कोलकाता पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स के प्रमुख थे तो कथित आतंकवादियों को पकड़ने और नकली मुद्रा रैकेट पर नकेल कसने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने दिल्ली और मुंबई पुलिस एसटीएफ को महत्वपूर्ण इनपुट प्रदान किए थे।

राजीव कुमार ने अमेरिकी केंद्र पर हमला (2002), खादिम के मालिक का अपहरण (2001), जैसे कई हाई प्रोफाइल मामलों में भी अहम भूमिका निभाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed