फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Karnataka Minister Ramesh Jarkiholi tests corona positive

कर्नाटक : पूर्व मंत्री रमेश जारकीहोली हुए कोरोना पॉजिटिव, आईसीयू में भर्ती

Mon, 05 Apr 2021 04:58 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, बेलगावी
पीटीआई, बेलगावी Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 05 Apr 2021 04:58 PM IST
सार

  • कर्नाटक के पूर्व मंत्री रमेश जारकीहोली कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं
  • सांस लेने में परेशानी की शिकायत के बाद अस्पताल में हुए भर्ती

विज्ञापन
Former Karnataka Minister Ramesh Jarkiholi tests corona positive
रमेश जारकीहोली - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्नाटक के पूर्व मंत्री रमेश जारकीहोली कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और वह गोकक तालुक अस्पताल में भर्ती हैं। वह यौन उत्पीड़न के आरोपों का भी सामना कर रहे हैं। गोकक तालुक अस्पताल के डॉ रवींद्र ने बताया कि गुरुवार की रात, उन्होंने (जारकीहोली ने) बुखार और खांसी की शिकायत की थी, जिसके बाद उनकी रैपिड एंटीजन पद्धति से जांच की गई, जिसमें उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उन्हें कोई और समस्या नहीं थी और उन्हें घर में पृथक रहने को कहा गया था। 

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉक्टर ने कहा कि कल रात करीब साढ़े 10 बजे उन्होंने सांस लेने में परेशानी की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनका कोविड का उपचार चल रहा है।  उन्होंने बताया कि उनका शर्करा स्तर और रक्तचाप थोड़ा बढ़ा हुआ है लेकिन उनकी हालत स्थिर है वह (जारकीहोली) फिलहाल आईसीयू में हैं। उनके दो संपर्कों के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।”
विज्ञापन


डॉ रवींद्र ने बताया कि गोकक विधायक महाराष्ट्र और बेंगलुरू गए थे, जहां संक्रमण के मामले अधिक हैं। जारकीहोली यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे हैं और वह सेहत संबंधी कारणों की वजह से शुक्रवार को विशेष जांच दल (एसआईटी) के सामने पेश नहीं हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनसे 29 मार्च को पूछताछ की गई थी और उन्होंने सवालों का जवाब देने के लिए चार दिन का समय मांगा था। जारकीहोली के वकील श्याम सुंदर ने बेंगलुरू में संवाददाताओं से कहा कि पिछली बार जब उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस मिला था, तो उनके मुवक्किल बीमार थे।

उन्होंने कहा कि उन्हें (जारकीहोली को) जुकाम तथा शरीर में दर्द था और आंखों से संबंधित कुछ परेशानियां थीं। मैंने यह जांच अधिकारियों को बता दिया था और उनसे कहा था कि वह अन्य दिन पेश होंगे। इसके बाद कोई नोटिस नहीं आया। मैंने उन्हें आधिकारिक तौर पर सूचित किया है कि वह कोविड-19 से संक्रमित हैं तथा गोकक के सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं। 


शहरी विकास मंत्री बी बसवराज ने भी दिन में कहा था कि जारकीहोली कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और संक्रमण मुक्त होने पर बेलगाम लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रचार में हिस्सा लेंगे। जारकीहोली के गृह जिले बेलगावी की बेलगाम लोकसभा सीट पर 17 अप्रैल को उपचुनाव होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed